शोले फिल्म के कालिया उर्फ़ दिग्गज एक्टर विजू खोटे का हुआ निधन

शोले फिल्म के कालिया

अगर हम बॉलीवुड फिल्मो की बात करे तो शोले एक ऐसी फिल्म है जिसे लोग आज भी देखना बेहद पसंद करते है। जी हां आप सब ने भी यह फिल्म जरूर देखी होगी। बता दे कि शोले फिल्म के कालिया यानि दिग्गज एक्टर विजू खोटे का निधन हो चुका है। गौरतलब है कि विजू खोटे ने इस फिल्म में काफी अहम किरदार निभाया था। यहाँ तक कि इस फिल्म में उन्होंने जो डायलाग बोले थे वह भी काफी प्रसिद्ध हो गए थे। जैसे कि कितने आदमी थे, सरदार दो आदमी थे। इसके इलावा सरदार मैंने आपका नमक खाया है आदि सब डायलाग लोगो की आज भी याद है।

शोले फिल्म के कालिया

शोले फिल्म के कालिया का हुआ निधन..

बता दे कि विजू खोटे ने अपने करियर की शुरुआत साल 1964 में की थी। इस दौरान उन्होंने तीन सौ से ज्यादा हिंदी और मराठी फिल्मो में काम किया है। बहरहाल विजू खोटे ने ज्यादातर हिंदी फिल्मो में कॉमेडी किरदार ही निभाएं है। हालांकि शोले फिल्म में उन्होंने जो कालिया का किरदार निभाया था, वह आज तक लोगो के लिए एक मिसाल बना हुआ है। वैसे बहुत कम लोग जानते है कि विजू खोटे की बहन शुभा खोटे भी बॉलीवुड इंडस्ट्री में काफी एक्टिव रही है। वही अगर हम इनके निधन की बात करे तो विजू खोटे का निधन 77 साल की उम्र में हुआ है।

शोले फिल्म के कालिया

इस बारे में उनके करीबी रिश्तेदारों का कहना है कि उनके सभी अंगो ने काम करना बंद कर दिया था। इसके इलावा वह काफी समय से बीमार भी चल रहे थे। बता दे कि विजू खोटे की मराठी फिल्मो के भी लोग दीवाने है। जी हां विजू खोटे आज के समय में भी कई फिल्मो में काम कर चुके थे। मगर पिछले काफी समय से अपनी तबियत के कारण वह फ़िल्मी दुनिया से दूर थे। बहरहाल शोले फिल्म के कालिया के निधन की खबर से बॉलीवुड इंडस्ट्री के कई लोग काफी दुखी है। दोस्तों आपको विजू खोटे का कौन सा किरदार और कौन सा डायलाग सबसे ज्यादा पसंद था, ये हमें जरूर बताईयेगा।

Summary
शोले फिल्म के कालिया उर्फ़ दिग्गज एक्टर विजू खोटे का हुआ निधन   Youth Express
Article Name
शोले फिल्म के कालिया उर्फ़ दिग्गज एक्टर विजू खोटे का हुआ निधन Youth Express
Description
अगर हम बॉलीवुड फिल्मो की बात करे तो शोले एक ऐसी फिल्म है जिसे लोग आज भी देखना बेहद पसंद करते है। जी हां आप सब ने भी यह फिल्म जरूर देखी होगी। बता दे कि शोले फिल्म के कालिया यानि दिग्गज एक्टर विजू खोटे का निधन हो चुका है। गौरतलब है कि विजू खोटे ने इस फिल्म में काफी अहम किरदार निभाया था। यहाँ तक कि इस फिल्म में उन्होंने जो डायलाग बोले थे वह भी काफी प्रसिद्ध हो गए थे।
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Rajni Goyal

कहते है शब्दों को नाप तोल कर बोलने का काम जरा मुश्किल होता है, लेकिन हम तो वो है जो शब्दों को केवल नाप तोल कर ही नहीं बल्कि हर शब्द को हया की शुखियों में लपेट कर फूलो की तरह तरह चुन चुन कर लिखते है। यही हमारी पहचान भी है और यही हमारा हुनर भी..

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER