इंटरनेट सेंसेशन बानी रानू मंडल ने अपने एक गाने से हर किसी को दीवाना बना दिया था। बेघर महिला से रातों रात सेलेब बन जाने वाली Ranu Mondol अब जल्द ही अपने फैंस के लिए एक नया मेलोडियस गाना ‘कह रहीं हैं नज़दीकियां’ लेकर आ रही हैं। इस गाने में बॉलीवुड के लोकप्रिय सिंगर उदित नारायण और हिमेश ने भी अपनी आवाज़ दी है।
रानू मंडल को ब्रेक देने वाले हिमेश रेशमिया ने हाल ही में अपने ऑफीशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से रिकॉर्डिंग की वीडियो शेयर की है। इस गाने में रानू मंडल के साथ उदित नारायण भी रिकॉर्डिंग करते नज़र आ रहे हैं।
Ranu Mondol का नया गाना ‘कह रहीं हैं नज़दीकियां’
हिमेश ने रानू और गायक उदित नारायण के वीडियो को शेयर किया है. साथ ही इस पोस्ट में हिमेश ने गाने की जानकारी देते हुए बताया है, मुझे मेरे क्रिएटिव स्वाभाव ने बोला है कि ‘अपनी आने वाली फिल्म हैप्पी एंड हार्डी के अगले क्लासिकल रोमांटिक song ‘कह रही हैं नज़दीकियां’ के लिए, मुझे सबसे टैलेंटेड और लेजेंडरी सिंगर को लेना चाहिए, फीचरिंग उदित नारायण, रानू मंडल, हिमेश रेशमिया और पायल देव, म्यूजिक इंडस्ट्री का ये खास दिन लता मंगेश्कर जी के जन्मदिन पर’।
https://www.instagram.com/p/B28PHCtjEjO/?utm_source=ig_web_copy_link
आपको बता दे की फिल्म हैप्पी एंड हार्डी का ये गाना ‘कह रहीं हैं नज़दीकियां’ एक क्लासिकल रोमांटिक सोन्ग होने वाला है। इस वीडियो को देखकर हर फैन को पूरा गाना सुनने का बेसब्री से इंतज़ार है। इससे पहले भी Ranu Mondol के गाने तेरी मेरी कहानी’ को दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया गया था।
Ranu Mondol का इससे पहले भी दो सांग को रिकॉर्ड कर चुकी है। जिसमे की सबसे प्रचलित तेरी मेरी कहानी सांग हुआ है। इस गाने की वीडियो को हिमेश ने अपने ऑफिसियल अकाउंट इंस्टाग्राम पर शेयर किया था। बता दे रानू मंडल ट्रैन में गण गया करती थी और सोशल मीडिया के वजह से इनका वीडियो वायरल हुआ और फिर हिमेश रेशमिया ने इन्हे ब्रेक दिया।
ऐसे ही बॉलीवुड से जुड़ी मज़ेदार खबर युथ एक्सप्रेस पर.


