बता दे कि छिछोरे फिल्म अभी हाल ही में रिलीज़ हुई है। मगर इतने कम समय में ही इस फिल्म को दर्शको का खूब प्यार मिला है। गौरतलब है कि बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म सुपरहिट साबित हुई है। यहाँ तक कि युवाओ को तो यह फिल्म बेहद पसंद आ रही है। बहरहाल अगर आपने अभी तक यह फिल्म नहीं देखी है, तो आप इन 3 वजहों से यह फिल्म देख सकते है। हमें यकीन है कि इस फिल्म को देखने के बाद आपको इस फिल्म की कहानी सच में बेहद पसंद आएगी।
इन 3 वजहों से जरूर देखे फिल्म छिछोरे..
1. कॉलेज लाइफ पर आधारित कहानी.. इसकी सबसे पहली वजह यह है कि इस फिल्म की कहानी कॉलेज लाइफ पर आधारित है। यानि जो स्टूडेंट्स कॉलेज में जाने वाले है या हॉस्टल में जा कर रहने वाले है, उनके लिए यह फिल्म देखना बेहद मजेदार होगा।
2. दोस्तों के बीच का तालमेल.. बता दे कि इस फिल्म में दोस्ती का एक अलग ही महत्व दिखाया गया है। यानि अगर हम सीधे शब्दों में कहे तो इस फिल्म में केवल दोस्तों के बीच के हंसी मजाक को ही नहीं बल्कि उनकी मुश्किलों को भी बखूबी दर्शाया गया है। इसके साथ ही मुश्किल समय में दोस्त एक दूसरे का साथ कैसे देते है, इस विषय को भी बहुत ही बेहतरीन तरीके से दिखाया गया है।
3. मार्क्स से ज्यादा जिंदगी जीना जरूरी.. गौरतलब है कि यह फिल्म हर तरफ से एक प्रेरणादायक फिल्म है। जी हां इस फिल्म से हमें यह संदेश मिलता है कि हमारी ज़िन्दगी मार्क्स पर निर्भर नहीं करती। वास्तव में हमारे लिए जिंदगी जीना ज्यादा जरूरी है। इसलिए अच्छे मार्क्स के पीछे भागने की बजाय जिंदगी को खूबसूरती से जीने की कोशिश करनी चाहिए। वरना परेशानियां हमें कभी जीने नहीं देंगी।
बहरहाल इन 3 वजहों से आपका भी इस फिल्म को देखने का मन जरूर करेगा। दोस्तों अगर आपने यह फिल्म देख ली है, तो हमें बताईये कि आपको यह फिल्म कैसी लगी।


