रानू मंडल पर फिल्म बनने वाली है?

रानू मंडल पर फिल्म

रानू मंडल, बेहद जाना पहचाना नाम, पर फिर भी थोडा और जान लीजिये. एक महिला जो प्लेटफ़ोर्म पर गाना गाकर कुछ पैसे कमाती थी, और उससे ही गुज़ारा चलती थी. पर एक रोज़ कोई फ़रिश्ता रुपी इंसान उनका गाना फेसबुक पर अपलोड कर देता है. और अपनी खूबसूरत आवाज़ के चलते गाना वायरल हो जाता है. रानू देखते ही देखते सेलेब्रिटी बन जाती हैं. रानू को रियलिटी शो पर आने का मौका मिलता है, फिर हिमेश रेशमिया उन्हें अपनी फिल्म में गाने का मौका देते हैं. गाना ‘तेरी मेरी कहानी यू-ट्यूब पर अपलोड होते ही ताबड़तोड़ व्यूज कमाता है.

तब से रानू ख़बरों में छाई रहती हैं. रानू की लता जी के साथ, सलमान खान के साथ और उनकी बेटी से उनके रिश्ते की कंट्रोवर्सी सामने आती है. पर अब एक नयी ख़बर सामने आ रही है. रानू मंडल पर फिल्म बनने वाली है, यानि की उनकी बायोपिक. 

यह भी पढ़ें- रानू मंडल के बारे में तीखे बोल बोलने के बाद बुरी फंसी लता मंगेशकर

डायरेक्टर और फिल्ममेकर ऋषिकेश मंडल रानू पर फिल्म बनाना चाहते हैं. और इसके लिए उन्होंने रानू मंडल से बात भी कर ली है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार रानू पर बनने वाली फिल्म का नाम ‘प्लेटफोर्म सिंगर रानू मंडल’ हो सकता है. फिल्म में रानू का किरदार निभाने के लिए डायरेक्टर ने नेशनल अवार्ड विनर सुदिप्ता चक्रवर्ती से बात की है. 

यह भी पढ़ें- रानू मंडल के साथ गाने का मौका मिला तो जरूर गाना चाहूंगा, कुमार सानू ने कही ये बात

सुदिप्ता ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि, उन्हें फिल्म ऑफर तो हुई है, पर अभि तक स्क्रिप्ट नहीं मिली है. जब स्क्रिप्ट पढ़ेंगी, उसके बाद ही वो ये फैसला लेंगी कि उन्हें ये फिल्म और रोल करना है या नहीं.

Image result for ranu mandal biopic movie

इस फिल्म को लेकर ऋषिकेश ने रानू से बात कर ली है. रानू ने कहा है, कि वो चाहती हैं कि फिल्म में ऐसा कुछ भी ना दिखाया जाए जिससे उनको तकलीफ हो. 

वैसे कुछ दिनों पहले रानू ने एक मीडिया इंटरव्यू के दौरान ये कहा था, कि वो चाहती हैं कि उनपर एक फिल्म बने जिसमे उनकी पूरी ज़िन्दगी के बारे में ख़ास तौर पर पता चलेगा.

पर अभि तक फिल्म कि शूटिंग डेट्स और किसी भी जानकारी के बारे में कोई ख़बर नहीं आई है.

Mudita Rastogi

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER