इंटरनेट वरदान साबित होता ही है और पिछले दिनों राजू मंडल के लिए यह सचमुच में वरदान के रूप में साबित हुआ। जिससे उनकी किस्मत दिन ब दिन बढ़ती ही जा रही है। अब हाल ही में वायरल हो रही एक वीडियो, जिसमें एक उबर कैब के ड्राइवर ने पुरानी आशिकी फिल्म का एक गाना ‘नज़र के सामने’ गाया है।
इन दिनों सोशल मीडिया पर तेज़ी से एक वीडियो वायरल हो रही है। बताया जा रहा है वीडियो लखनऊ की है। जिसमें एक उबर कैब के ड्राइवर ने फिल्म ‘आशिकी’ का गाना “नज़र के सामने” गाया है। वीडियो बनाने वाले शख्स ने कैब ड्राइवर की खूब तारीफ की है। फिर यह वीडियो बनाकर उसे वायरल कर दिया।
https://twitter.com/crowngaurav/status/1172899827979452416
आपको बता दें कि आपको बता दें कि इस उबर कैब ड्राइवर का नाम विनोद है। इस वीडियो में इन्होंने आशिकी फिल्म का गाना ‘नज़र के सामने’ गाया जो कि हुबहू उसी गाने की आवाज की तरह लग रहा है। वीडियो बनाने वाले शख्स ने विनोद की तारीफ करते हुए उनके भविष्य के लिए कामना की।
शिल्पा शेट्टी ने किया प्लेट तोड़ डांस, कई यूज़र्स ने किया ट्रोल
वीडियो पोस्ट करते हुए शख्स ने कहा- “मैं लखनऊ में उबर कैब ड्राइवर विनोद जी से मिला। यह एक बहुत अच्छे गायक हैं। प्लीज़ आप लोग सब इनका वीडियो देखिए और ज़्यादा से ज़्यादा शेयर कीजिए ताकि यह भी और फेमस हो जाएं।
जूता चुराई की रस्म में परिणीति को करोड़ो रूपये देने वाले थे निक, फिर आखिर में दिया यह नायाब तोहफा
विनोद एक उबर कैब ड्राइवर हैं और लखनऊ के रहने वाले हैं। ड्राइविंग करके अपना घर चलाते हैं। इनका खुद का यूट्यूब चैनल Youtube music है। विनोद का वीडियो जब से सोशल मीडिया पर आया है तब से इस पर लोगों की जबरदस्त प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। कई लोगों ने उनके सुनहरे भविष्य की कामना भी की। वहीं कई लोगों ने उनका कॉन्टैक्ट नंबर भी मांग लिया।
https://youtu.be/2ZcGc2tYnnw
हालांकि रानू मंडल अब इतनी मशहूर हो चुकी हैं। हिमेश रेशमिया उन्हें दिन-ब-दिन ऊंचाइयों पर पहुंच आते ही जा रहे हैं। रानू की आवाज़ बहुत ही ज़्यादा फेमस भी होती जा रही है। हाल ही में रानू ने एक हिमेश के साथ ही एक गाना “आ आ आशिकी” रिकॉर्ड किया जिसको खूब पसंद किया जा रहा है।
