26 सितंबर को लॉन्च होगा OnePlus 7T,जाने क्या कहा कंपनी ने

OnePlus 7T

OnePlus  कंपनी 26 सितम्बर को दिल्ली में एक बहुत ही बड़ा इवेंट करने करने वाली है|  इस दौरान कंपनी OnePlus 7T स्मार्टफोन को लॉन्च करेगी|  ये ग्लोबल इवेंट दिल्ली, न्यू यॉर्क और लंदन में एक साथ आयोजित किया जाएगा| बता दे कंपनी ने जो जानकारी साझा की है उसके मुताबिक इस बार भी 90Hz डिस्प्ले वाले स्मार्टफोन्स लॉन्च किए जाएंगे|

OnePlus 7T

आपको बता दे की कंपनी ने कहा है कि OnePlus 7 Pro के साथ OnePlus ने 90Hz का Fluid AMOLED डिस्प्ले दिया और अब एक बार फिर से इसी तरह की डिस्प्ले वाला प्रोडक्ट लॉन्च किया जाएगा जो ‘Fast and Smooth’ होगा| साथ ही OnePlus के फाउंडर और CEO Pete Lau ने कहा है कि, ‘OnePlus हमेशा से दुनिया को बेस्ट टेक्नॉलजी देना चाहता है और इसमें फास्ट और स्मूद एक्सपीरिएंस शामिल है|  हम प्रोजक्ट्स शेयर करने के लिए लॉन्च इवेंट आयोजित कर रहे हैं| हम अपने फैन्स को इस दौरान स्पेशल सरप्राइज भी देना चाहते हैं’

साथ ही कंपनी इस दौरान एक नहीं, बल्कि एक से ज्यादा प्रोडक्ट लॉन्च करेगी|  OnePlus TV का टीजर पहले ही जारी किया जा चुका है और कंपनी ने पहले ही कहा था कि इसे भारत में सबसे पहले लॉन्च किया जाएगा|

भारत में जल्द ही शुरू होगी WhatsApp payments service

क्या हो सकते है OnePlus 7T स्मार्टफोन के फीचर

फ़ोन के लांच तारीख के साथ साथ इसके फीचर भी सामने आये है| OnePlus 7T में कंपनी HDR10+ सपोर्ट के साथ 6.55 इंच का फुल एचडी+ Fluid AMOLED डिस्प्ले होगा। यह फोन Snapdragon 855+ प्रोसेसर पर पेश होगा और इसमें ग्राफिक्स के लिए एड्रीनो 640 जीपीयू दिया जाएगा। वहीं इसमें 8GB रैम और 128GB इंटरनल स्टोरेज होगी। जिसे माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 256GB तक एक्सपेंड किया जा सकता है।

OnePlus 7T

कैमरे की बात करे तो इसमें ट्रिपल रियर कैमरा दिया   गया है| जिसमे की 48ं MP का प्राइमरी कैमरा है| जबकि सेल्फी के लिए फोन में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। पावर बैकअप के लिए इसमें 30W Warp चार्जिंग सपोर्ट के साथ ही 3,800एमएएच की बैटरी उपलब्ध होगी।

वहीं OnePlus 7T Pro में 6.65 इंच का QHD+ Fluid डिस्प्ले होगा। जिसका स्क्रीन रेजोल्यूशन 1440 x 3440 पिक्सल है। वहीं यह फोन भी Qualcomm Snapdragon 855+ प्रोसेसर पर पेश किया जा सकता है। जिसमें बेहतरीन ग्राफिक्स क्वालिटी के लिए एड्रीनो 640 जीपीयू मिलेगा। इसमें 8GB रैम और 256GB इंटरनल स्टोरेज दी गई है। फोटोग्राफी के लिए दोनों ही फोन में एक समान फीचर्स दिए गए हैं। जबकि पावर बैकअप के लिए OnePlus 7T Pro  में 4,085एमएएच बैटरी मौजूद है।

 

टेक्नोलॉजी से जुड़ी लेटेस्ट न्यूज़ युथ एक्सप्रेस पर.
Summary
26 सितंबर को लॉन्च होगा OnePlus 7T,जाने क्या कहा कंपनी ने-Youth Express
Article Name
26 सितंबर को लॉन्च होगा OnePlus 7T,जाने क्या कहा कंपनी ने-Youth Express
Description
OnePlus  कंपनी 26 सितम्बर को दिल्ली में एक बहुत ही बड़ा इवेंट करने करने वाली है|  इस दौरान कंपनी OnePlus 7T स्मार्टफोन को लॉन्च करेगी|
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Vasundhara Singh

A Former videomaker -Stichio A former intern at- News World Hindi Channel Former intern at-India Tv Web desk Journalist - Youth Express

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER