एक रूपये में सब का पेट भरती है यह बुजुर्ग महिला, यहाँ जाने इनकी पूरी कहानी

एक रूपये में सब

आज हम एक ऐसी बुजुर्ग महिला के बारे में आपको बताने जा रहे है, जिसकी हर जगह काफी चर्चा हो रही है। दरअसल बात ये है कि महिंद्रा एंड महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने इस बुजुर्ग महिला को लेकर ट्वीट किया है। आपको जान कर हैरानी होगी कि यह बुजुर्ग महिला महज एक रूपये में सब का पेट भरती है। गौरतलब है कि इस महिला की उम्र अस्सी वर्ष है। इसके इलावा यह महिला तमिलनाडु की रहने वाली है। गौरतलब है कि बीती दस सितम्बर को आनंद महिंद्रा ने एक वीडियो पोस्ट किया था। इस वीडियो में यह साफ दिखाई दे रहा है कि कैसे ये महिला मिट्टी के चूल्हे पर इडली बना रही है।

एक रूपये में सब

एक रूपये में सब का पेट भरती है यह गरीब महिला..

केवल इतना ही नहीं इसके साथ ही यह महिला गरीब और जरूरतमंद लोगो को सिर्फ एक रुपया लेकर इडली बेचती है। ऐसे में आनंद महिंद्रा ने इस बुजुर्ग महिला के बिज़नेस में निवेश करने का ऑफर इसे दिया है। वही अगर हम इस महिला की बात करे तो इसका नाम कमलाथल है। जो तमिलनाडु के कोयंबटूर जिले के एक छोटे से गांव में रहती है। बता दे कि आनंद महिंद्रा जी ने इस महिला के काम की खूब तारीफ की है। दरअसल कमलाथल हर रोज सुबह इडली बनाने के बाद इडली बेचने के लिए निकल जाती है। उन्हें इस बात की ख़ुशी है कि वह हर मजदूर का पेट भरती है। यानि उनकी वजह से कोई भी मजदूर खाली पेट काम करने के लिए मजबूर नहीं होता।

हालांकि जब इन्होने काम शुरू किया था, तब केवल पचास पैसे में इडली, साम्भर और चटनी आदि सब बेचती थी। मगर महंगाई बढ़ने के कारण उन्होंने इडली की कीमत एक रुपया कर दी। हालांकि आज के समय में एक रुपया कीमत भी बहुत ज्यादा कम है। मगर फिर भी इस महिला ने कभी शिकायत नहीं की। जी हां एक रूपये में सब का पेट भरने वाली यह महिला सच में एक अन्नपूर्णा है। “दोस्तों इनके बारे में आपकी क्या राय है, ये हमें जरूर बताईयेगा।”

Summary
एक रूपये में सब का पेट भरती है यह बुजुर्ग महिला, यहाँ जाने इनकी पूरी कहानी    Youth Express
Article Name
एक रूपये में सब का पेट भरती है यह बुजुर्ग महिला, यहाँ जाने इनकी पूरी कहानी Youth Express
Description
आज हम एक ऐसी बुजुर्ग महिला के बारे में आपको बताने जा रहे है, जिसकी हर जगह काफी चर्चा हो रही है। दरअसल बात ये है कि महिंद्रा एंड महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने इस बुजुर्ग महिला को लेकर ट्वीट किया है। आपको जान कर हैरानी होगी कि यह बुजुर्ग महिला महज एक रूपये में सब का पेट भरती है। गौरतलब है कि इस महिला की उम्र अस्सी वर्ष है।
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Rajni Goyal

कहते है शब्दों को नाप तोल कर बोलने का काम जरा मुश्किल होता है, लेकिन हम तो वो है जो शब्दों को केवल नाप तोल कर ही नहीं बल्कि हर शब्द को हया की शुखियों में लपेट कर फूलो की तरह तरह चुन चुन कर लिखते है। यही हमारी पहचान भी है और यही हमारा हुनर भी..

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER