Reliance JioFiber हाल ही में रोल आउट कर दिया गया है| इसके प्लान्स और ऑफर्स की जानकारी भी कंपनी ने साझा किया है | Reliance JioFiber ब्रॉडबैंड के साथ 6 प्लान्स ऑफर किया जा रहा है। अगर आप अभी तक इसका रजिस्ट्रेशन नहीं करवाए है तो, चिंता न करे अब आप घर बैठे व्हाट्सप्प के ज़रिये इसको रजिस्टर कर सकते है | JioFiber के व्यावसायिक रोल आउट से पहले यूजर्स कंपनी के आधिकारिक वेबसाइट और My Jio ऐप के जरिए रजिस्ट्रेशन करा सकते थे। अब कंपनी ने यूजर्स को प्लान के लिए WhatsApp द्वारा रजिस्ट्रेशन की सुविधा शुरू कर दी है। यूजर्स चाहें तो अपने स्मार्टफोन में WhatsApp के जरिए JioFiber का रजिस्ट्रेशन ऐसे कर सकते है-
बात दे JioFiber के हर प्लान के साथ यूजर को Jio Home Device और Jio 4K Set Top Box ऑफर किया जा रहा है। जबकि, इसके ब्रॉन्ज और सिल्वर को छोड़कर हर प्लान के साथ स्मार्ट टीवी ऑफर किया जा रहा है। JioFiber के प्लान्स Rs 699 से शुरू होकर Rs 8,499 प्रति महीने तक जाते हैं। इसके अलावा 6 महीने तक यूजर्स को अतिरिक्त फ्री डाटा भी ऑफर किया जा रहा है। यही नहीं, कॉम्प्लीमेंटरी ऑफर के तौर पर यूजर्स को Jio OTT ऐप्स भी ऑफर किए जा रहे हैं।
WhatsApp के ज़रिये ऐसे करे रजिस्ट्रशन
- सबसे पहले अपने स्मार्टफोन में आप 70008-70008 को ऐड करें।
- इसके बाद WhatsApp में जाकर इस नंबर पर ‘HELLO’ मैसेज करें।
- इसके बाद Jio की तरफ से JioFiber से जुड़ी डिटेल्स आपको मिल जाएगी।
इन 8 payloads के वजह से जीवित रहेगा मिशन चंद्रयान-2
साथ ही आपको यह भी बताते चले की Jio Fiber के प्लान Rs 699 रुपये से लेकर Rs 8,499 प्रति महीने तक उपलब्ध हैं। इसमें आप 100Mbps से लेकर 1Gbps तक की स्पीड इंटरनेट एक्सेस कर सकते है । यही नहीं, अगर आप Jio Fiber का एनुअल सब्सक्रिप्शन लेतै हैं तो आपको फ्री Jio Home गेटवे, केबल टीवी कनेक्शन के लिए 4k सेट टॉप बॉक्स फ्री में ऑफर किया जाएगा। इसके एनुअल प्लान के आधार पर आपको 24 इंच से लेकर 32 इंच का HD या 43 इंच HD 4K टीवी फ्री में ऑफर किया जाएगा। साथ ही इसके लिए Rs 2,500 का भुगतान सिक्युरिटी मनी के तौर पर करना होगा।

