Jio Fiber broadband plan: इंस्टालेशन से लेकर प्लान तक,जानने हर बात

Jio Fiber installation plans

रिलायंस इंडस्ट्री ने काफी लम्बे समय के बाद 42वीं AGM मीटिंग में Jio Fiber broadband plan से पर्दा हटा है। जिओ फाइबर की घोषणा कंपनी में अपने 41 वे AGM मीटिंग में कि थी| इस हाई स्पीड ब्रॉडबैंड प्लान को 5 सितंबर 2019 को व्यावसायिक तौर पर रोल आउट किया जाएगा। इस बात की घोषणा कंपनी के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने की है। 5 सितंबर को Reliance Jio के तीन साल पूरे हो जाएंगे।यही नहीं Jio इस समय दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी टेलिकॉम कंपनी भी बन गई है। कंपनी के पास 34 करोड़ से ज्यादा एक्टिव उपभोक्ता है।

बता दे Reliance Jio Giga Fiber का नाम बदल कर Jio Fiber कर दिया गया है। इस ब्रॉडबैंड सर्विस में यूजर्स को Rs 700 प्रति महीने से लेकर Rs 10,000 प्रति महीने के प्लान्स ऑफर किए जाएंगे। चलिए हम आपको जिओ फाइबर के इंस्टालेशन से लेकर ऑफर तक हर जानकारी बता दे-

Jio Fiber में मिलने वाली सुविधाएं

  • जिओ फाइबर में महज Rs 500 प्रति महीने की खर्च पर अमेरिका और कनाडा में अनलिमिटेड इंटरनेशनल कॉल की सुविधा भी दी जाएगी।
  • Jio Fiber यूजर्स को लाइफटाइम अनलिमिटेड फ्री कॉलिंग की सुविधा मिलेगी।
  • ईयरली प्लान लेने वाले यूजर्स को फ्री में HD सेट टॉप बॉक्स और स्मार्ट HD या 4K टीवी ऑफर किया जाएगा।
  • OTT (ओवर द टॉप) सर्विस के तहत यूजर्स को जिस दिन मूवी सिनेमाघरों में रिलीज होगी, उसी दिन टीवी पर भी उपलब्ध कराया जाएगा।
  • Internet Of Things के तहत, यूजर्स के घर या ऑफिस को स्मार्ट होम या स्मार्ट ऑफिस बनाया जाएगा।
  • साथ ही पोस्टपेड प्लस की भी घोषणा की गई, जिसमें यूजर्स को फ्री सिम डिलीवरी से लेकर कई और प्रॉयरिटी सर्विस भी उपलब्ध कराई जाएगी।
  • Jio-Microsoft की साझेदारी से भारत में कई डाटा सेंटर्स ओपन किए जाएंगे। इन डाटा सेंटर्स में यूजर्स के डाटा भारत में ही स्टोर किए जाएंगे।
  • Jio OTT सर्विस को अगले साल जून तक व्यावसायिक तौर पर रोल आउट किया जाएगा। वहीं, IoT सर्विस को यूजर्स के लिए 1 जनवरी 2020 से रोल आउट की जाएगी।
  • यूजर्स को एक ही प्लान में Jio TV, ब्रॉडबैंड सर्विस, फिक्स्ड लाइन और इंटरनेट ऑफ थिंग्स जैसी कई सुविधाएं मिलेगी।

ऐसे करे Install

जैसे ही आप Jio Fiber के लिए अप्लाई करेंगे, Jio के इंजीनियर आपके एरिया को विजीट करके आपके कनेक्शन को इंस्टॉल कर देंगे। इंजीनियर की विजिट के महज 2 घंटे के बाद इंस्टॉलेशन प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। Jio Fiber के लिए अप्लाई करते समय यह जरूर ध्यान दें कि आपके एरिया में ये सर्विस उपलब्ध है कि नहीं। इसे चेक करने के बाद ही आप आगे बढ़ सकते हैं। अगर, आपके एरिया में ये सर्विस उपलब्ध नहीं है तो आपका रिक्वेस पेंडिंग रहेगा, जैसे ही सर्विस अवेलेबल होगी, आपको नोटिफाई किया जाएगा, ताकि आप फिर से अप्लाई कर सकें। प्रिव्यू ऑफर के तहत, इंस्टॉलेशन के लिए फिलहाल कोई चार्ज नहीं लिया जा रहा है। इसके व्यावसायिक लॉन्च के बाद चार्ज भी लिया जा सकता है।

कैसे करें अप्लाई

जिओ फाइबर की सर्विस लेने के लिए आपको पहले प्रिव्यू ऑफर लेना होगा। इसे आप Jio की वेबसाइट से या फिर अगर आप Jio प्रीपेड या पोस्टपेड मोबाइल यूजर्स हैं तो आपको My Jio ऐप के जरिए प्रिव्यू ऑफर के लिए अप्लाई करना होगा। इसके लिए दो प्लान Rs 2,500 और Rs 4,500 उपलब्ध हैं। प्रिव्यू ऑफर के तहत जो भी राशि जमा की जाएगी, वो सिक्युरिटी डिपोजिट के तौर पर जमा की जाएगी, जिसे बाद में रिफंड कर दिया जाएगा। आपके पास अड्रेस प्रूफ, आईडी प्रूफ जैसी बेसिक डॉक्यूमेंट्स उपलब्ध होने चाहिए।

टेक्नोलॉजी और ज्ञान से जुड़ी लेटेस्ट न्यूज़ अब सिर्फ Youth Express पर.
Summary
Jio Fiber broadband plan: इंस्टालेशन से प्लान तक,जानने हर बात-Youth Express
Article Name
Jio Fiber broadband plan: इंस्टालेशन से प्लान तक,जानने हर बात-Youth Express
Description
Reliance Jio Giga Fiber का नाम बदल कर Jio Fiber कर दिया गया है।आप जिओ फाइबर के इंस्टालेशन से लेकर ऑफर तक हर जानकारी यहाँ पढ़े|
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Vasundhara Singh

A Former videomaker -Stichio A former intern at- News World Hindi Channel Former intern at-India Tv Web desk Journalist - Youth Express

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER