vivo Z1X हुआ लांच, अब क्लिक करे शानदार फोटो- जाने कीमत और डिटेल

Vivo Z1x

चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Vivo ने अपने लेटेस्ट स्मार्टफोन Vivo Z1x को भारतीय मार्केट में उतार दिया है। ऐसा प्रतीत हो रहा है की यह वीवो Z5 के जैसा ही है| अगर इसके अहम खासियतों की बात करें तो वीवो ज़ेड1एक्स में 48 मेगापिक्सल के साथ ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है| तो  चलिए आपको इस फ़ोन  से जुड़े कुछ और खास जानकारी दे दे-

Vivo Z1x  कि कीमत और लंच ऑफर

वीवो ज़ेड1एक्स के दो वेरिएंट मार्केट में उपलब्ध होंगे। इस फोन के 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 16,990 रुपये है। हैंडसेट के 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 18,990 रुपये में बेचा जाएगा। वीवो ने जानकारी दी है कि Z1x फ्यूजन ब्लू और फैंटम पर्पल रंग में बिकेगा। सेल 13 सितंबर से फ्लिपकार्ट और वीवो इंडिया के ई-स्टोर पर शुरू होगी।

वही अगर लॉन्च ऑफर्स की बात करें तो वीवो Vivo Z1x खरीदने के लिए एचडीएफएसी कार्ड इस्तेमाल करने पर 1,250 रुपये तक की छूट मिलेगी। जियो सब्सक्राइबर्स को 6,000 रुपये तक का फायदा होगा। इसके अलावा बिना ब्याज वाले ईएमआई का भी विकल्प होगा।

भारतियों की चाँद रात आज, चाँद की सतह पर उतरेगा चंद्रयान-2

Vivo Z1x  फीचर

कंपनी ने  अपने इस फ़ोन में  क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 712 एआईई प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है जिसकी क्लॉक स्पीड 2.3 गीगाहर्ट्ज़ है। ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 616 जीपीयू इंटिग्रेटेड है। जुगलबंदी के लिए 6 जीबी रैम दिए गए हैं। इनबिल्ट स्टोरेज के दो विकल्प हैं- 64 जीबी और 128 जीबी। साथ ही इसमें 6.38 इंच का फुल-एचडी+ सुपर एमोलेड डिस्प्ले है। इसका आस्पेक्ट रेशियो 19:5:9 है। स्क्रीन टू बॉडी रेशियो 90 प्रतिशत है। कंपनी ने फ्लैश-इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर है।

इस फ़ोन की सबसे खास बात है इसका कैमरा, पिछले हिस्से पर 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। इसके साथ 120.4 डिग्री फील्ड ऑफ व्यू वाला 8 मेगापिक्सल का सुपर वाइड-एंगल कैमरा है। और साथ में 2 मेगापिक्सल का डेप्थ कैमरा भी दिया गया है। रात में बेहतर तस्वीरों के लिए हैंडसेट एआई सुपर नाइट मोड से लैस है। कंपनी ने वीवो ज़ेड1एक्स में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 32 मेगापिक्सल का सेंसर दिया है। फ्रंट कैमरा एआई फेस ब्यूटी, लाइटनिंग, एआर स्टीकर्स, एआई फिल्टर्स जैसे फीचर से लैस है।

Vivo Z1x  में माइक्रोएसडी कार्ड के लिए कोई सपोर्ट नहीं है। फोन में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11एसी, जीपीएस/ ए-जीपीएस, 3.5 एमएम हेडफोन जैक और यूएसबी टाइप-सी जैसे कनेक्टिविटी फीचर हैं। इसमें 4,500 एमएएच की बैटरी दी गई है जो 22.5 वॉट की फ्लैशचार्ज टेक्नोलॉजी को सपोर्ट करेगी।
टेक्नोलॉजी और ज्ञान से जुड़ी लेटेस्ट न्यूज़ अब सिर्फ Youth Express पर.
Summary
vivo Z1X हुआ लांच, अब क्लिक करे शानदार फोटो- जाने कीमत -Youth Express
Article Name
vivo Z1X हुआ लांच, अब क्लिक करे शानदार फोटो- जाने कीमत -Youth Express
Description
Vivo ने अपने लेटेस्ट स्मार्टफोन Vivo Z1x को भारतीय मार्केट में उतार दिया है। इसमें पिछले हिस्से पर 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है।
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Vasundhara Singh

A Former videomaker -Stichio A former intern at- News World Hindi Channel Former intern at-India Tv Web desk Journalist - Youth Express

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER