Walmart के स्वामित्व वाली शॉपिंग कंपनी Flipkart पर भी अब अपने आप में बदलाव कर रहा है| अब आप Netflix और Amazon Prime की तरह फ्लिपकार्ट पर भी मूवीज और वीडियोज़ देख पाएंगे| फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध यह वीडियो मुख्य रूप से हिंदी भाषा में उब्लब्ध होगा| हालांकि, कुछ वीडियोज़ तमिल और कन्नड़ में भी हो सकते है| इस वीडियो स्ट्रीमिंग सर्विस को यूज़ करने के लिए यूज़र्स को एंड्रॉयड के लेटेस्ट वर्ज़न v6.17 को डाउनलोड करना होगा|
Flipkart पर देखे इन प्लेटफार्म के वीडियो
फ्लिपकार्ट के हेड ग्रोथ और मोनेटाइजेशन Prakash Shrikariya ने कहा, ‘हमने अपने वीडियो सर्विस को मार्केट की डिमांड को देखते हुए तीन मुख्य बातों के आधार पर तैयार किया है जिसमें फ्री, क्यूरेटेड और पर्सनलाइज्ड शामिल है| हमारा मुख्य उद्देश्य है कि लोगों को प्रीमियम कंटेंट देखने के लिए ज्यादा पैसे न चुकाने पड़े, इसलिए हम अपने ग्राहकों को वर्तमान में उपलब्ध सर्विसेस के बदले में कुछ देना चाहते हैं|’ हालांकि, ये फ्री है लेकिन Flipkart पर अभी ज्यादा सेक्शन के वीडियोज़ मौजूद नहीं हैं|
बता दें कि अमेजन भारत में अपनी स्ट्रीमिंग सर्विस Amazon Prime के लिए सालाना 999 रुपए चार्ज करती है| अगर कोई यूज़र मासिक सब्सक्रिप्शन लेना चाहता है तो उसे हर महीने 129 रुपए चुकाने होंगे| हालांकि, अमेज़न एक एडिशनल सुविधा भी देता है| अमेजन प्राइम सब्सक्राइबर को इस प्लेटफॉर्म से खरीदे गए सामान की तेज़ डिलीवरी भी मिलती है| वही दूसरी ओर Flipkart के पास अभी 15 करोड़ यूजर हैं| कंपनी आने वाले सालों में इनकी संख्या को बढ़ाकर 35 करोड़ तक पहुंचाना चाहती है| इसके लिए वह देश के टियर-2 और टियर-3 शहरों को भी टारगेट कर रही है|
टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें अब सिर्फ Youth Express पर.


