आज हम आपको एक ऐसी चीज के बारे में बताने जा रहे है, जिसका इस्तेमाल तो आपने शायद कई बार किया होगा। मगर इसके फायदों के बारे में आप नहीं जानते होंगे। जी हां एक ऐसी चीज जिससे न केवल खून की कमी दूर होती है बल्कि और भी कई तरह की बीमारियों से छुटकारा मिल जाता है। बहरहाल हम यहाँ जिस चीज की बात कर रहे है, उस चीज का नाम खसखस है। जिसका इस्तेमाल आमतौर पर किचन में ही किया जाता है। तो चलिए अब आपको बताते है कि आपको खसखस का सेवन कैसे करना है।
खून की कमी दूर..
गौरतलब है कि खसखस को आप दूध के साथ ले सकते है। इसके लिए सबसे पहले दो चम्मच खसखस लेकर उसे पानी में भिगो दे। फिर करीब चार से पांच घंटे बाद इसे पीस लीजिये। बस उसके बाद सोने से पहले इसे दूध में मिला कर पी लीजिये। आपकी जानकारी के लिए बता दे कि इसमें ओमेगा 3 फैटी एसिड होते है। जो मोटापे को कण्ट्रोल करने में काफी लाभदायक होते है। इसके इलावा इससे दिमाग भी तेज होता है।
बरसात में घरेलु उपाय से वायरल बुखार और खांसी से पाएं छुटकारा
आपको जान कर हैरानी होगी कि इस छोटी सी चीज में कैल्शियम का भंडार छिपा हुआ होता है। यानि इसका सेवन करने से हड्डियां खूब मजबूत होती है। जी हां इससे पीठ और कमर दर्द से भी काफी राहत मिलती है। गौरतलब है कि इसमें पोटेशियम भी पाया जाता है। जो बीपी को नियंत्रित करने में काफी मददगार साबित होता है। वही इसमें मौजूद फोलेट खून की कमी दूर करने में सहायता करते है। यानि अगर हम सीधे शब्दों में कहे तो अगर आप खसखस का सेवन दूध के साथ करेंगे तो इससे आपका शरीर एकदम चुस्त दरुस्त हो जाएगा।


