सिंदूर से जुडी खास बातें, जिनके बारे में आपको जरूर जानना चाहिए

सिंदूर से जुडी खास बातें

कहते है कि शादीशुदा महिलाएं अपनी मांग में जितना बड़ा सिंदूर भरती है, उनके पति की उम्र भी उतनी ही लम्बी होती है। हालांकि इस बात में कितनी सच्चाई है, ये तो हम नहीं जानते, लेकिन हम आपको सिंदूर से जुडी खास बातें जरूर बता सकते है। जी हां कुछ ऐसी खास बातें जिनके बारे में यक़ीनन आप नहीं जानती होंगी। वैसे जिन लड़कियों की शादी नहीं हुई, वो भी इन बातों को पढ़ सकती है, क्यूकि भविष्य में ये बातें आपके काफी काम आएंगी। सबसे पहले तो इस बात का ध्यान रखे कि जिस डिब्बी में आपने सिंदूर भर कर रखा है, वह डिब्बी कही से टूटी हुई नहीं होनी चाहिए। जी हां हमेशा साबुत डिब्बी में ही सिंदूर भर कर रखना चाहिए। इसके इलावा अपनी सिंदूरदानी को किसी भी अन्य या करीबी महिला जैसे दोस्त, नन्द आदि सब के साथ न बांटे।

सिंदूर से जुडी खास बातें

सिंदूर से जुडी खास बातें..

गौरतलब है कि जब आप पार्लर जाती है, तो आप सुहाग से जुडी सभी चीजे किसी दूसरी महिला से लगवा सकती है। मगर जब सिंदूर की बारी आएं तो वह आपको खुद ही लगाना चाहिए। यानि किसी और से अपनी मांग में सिंदूर न लगवाएं। बता दे कि सिंदूर को हमेशा मांग के बीचोबीच ही लगाना चाहिए। इससे पति की उम्र लम्बी होती है। वैसे जो महिलाएं सिंदूर को इधर उधर लगा लेती है, उन्हें भी हम बता दे कि ऐसा करने से पति और पत्नी के रिश्ते में दूरियां बढ़ सकती है। वही अगर हम आज के जमाने की बात करे तो आज के समय में कई कामकाजी महिलाएं सिंदूर को इस तरह से लगाती है, ताकि वह उनके बालो में छिप जाएँ।

अपने घर के डेकोर को इको फ्रेंडली रखने के लिए अपनाएं ये तरीके

Summary
सिंदूर से जुडी खास बातें, जिनके बारे में आपको जरूर जानना चाहिए   Youth Express
Article Name
सिंदूर से जुडी खास बातें, जिनके बारे में आपको जरूर जानना चाहिए Youth Express
Description
कहते है कि शादीशुदा महिलाएं अपनी मांग में जितना बड़ा सिंदूर भरती है, उनके पति की उम्र भी उतनी ही लम्बी होती है। हालांकि इस बात में कितनी सच्चाई है, ये तो हम नहीं जानते, लेकिन हम आपको सिंदूर से जुडी खास बातें जरूर बता सकते है। जी हां कुछ ऐसी खास बातें जिनके बारे में यक़ीनन आप नहीं जानती होंगी। वैसे जिन लड़कियों की शादी नहीं हुई, वो भी इन बातों को पढ़ सकती है, क्यूकि भविष्य में ये बातें आपके काफी काम आएंगी।
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Rajni Goyal

कहते है शब्दों को नाप तोल कर बोलने का काम जरा मुश्किल होता है, लेकिन हम तो वो है जो शब्दों को केवल नाप तोल कर ही नहीं बल्कि हर शब्द को हया की शुखियों में लपेट कर फूलो की तरह तरह चुन चुन कर लिखते है। यही हमारी पहचान भी है और यही हमारा हुनर भी..

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER