एक बार फिर से दुल्हन के जोड़े में दिखीं राखी सावंत, लाल जोड़े के साथ वाइट कलर के गाउन में नज़र आई़

राखी सावंत

बॉलीवुड की एक जानी-मानी आइटम गर्ल राखी सावंत ने छोटे पर्दे और कई सारे शो में भी रंग जमाया है। राखी सावंत अपनी शादी को लेकर सुर्खियों में भी बनी हुई हैं। लेकिन राखी सावंत ने लाल के लहंगे और वाइट कलर के गाउन में अपना फोटोशूट करवाकर जो फोटो पोस्ट किया है, उसमें वह बहुत ही सुंदर लग रही हैं। अब उन्होंने अपनी शादी का भी पूरा-पूरा सच बता दिया है।

राखी सावंत ने अपने एक NRI फैन के साथ शादी की है। उनके पति का नाम रितेश है और वह कंपनी के लिए काम करते हैं। उनके जाने के लिए वीज़ा का प्रोसेस चल रहा है और जल्दी वह उन्हें यूके में जॉइन करेंगी।

इस फोटो के कैप्शन में उन्होंने लिखा “सुंदर”। जिसके जवाब में उनके फैंस ने फोटो को लाइक किया। किसी ने अच्छे कमेंट किए तो, कुछ लोगों ने ट्रोल करना भी शुरू कर दिया। राखी सावंत ने अपनी शादी की बात को एकदम सच्ची करार दिया है।

सुबह उठते ही करे केवल यह काम, फिर देखे कैसे चमक जायेंगे आपके दांत

राखी सावंत एक इंटरव्यू में कहती हैं–” जी हां मैंने शादी कर ली है। मैं अपनी शादी की बात को आप के साथ कंफर्म कर रही हूँ। राखी ने बताया कि- रितेश शादी के बाद ही यूके वापस चले गए थे। राखी ने अपनी लव स्टोरी के बारे में भी बहुत कुछ बताया और कई सारे राज़ भी खोलें।

उन्होंने बताया कि उनकी लव स्टोरी लगभग 1 साल से चल रही है। हमारी लव स्टोरी बहुत ही शानदार लव स्टोरी है। वह मुझे व्हाट्सएप पर मैसेज करते थे, जहां पर हम दोनों बात करते करते थे।

सोनाक्षी सिन्हा को किसने किया गिरफ्तार? वीडियो हो रहा वायरल

हमें एक दूसरे से प्यार हो गया और दोस्ती से आगे बढ़कर हमने प्यार की शुरुआत कर ली। उसके बाद जैसे-जैसे समय गुजरता गया मुझे यह महसूस हो गया कि हम दोनों एक दूसरे से प्यार करने लगे हैं। आपको यह जानकर भी काफी हैरानी होगी कि शादी से सिर्फ 15 दिन पहले ही हम दोनों एक दूसरे से आमने-सामने मिले थे। मुझे उनको देखते ही यकीन हो गया था कि मेरी सही लड़के की तलाश खत्म हुई।

राखी सावंत in white gown

28 जुलाई को JW Marriott में हमने शादी की थी। उस होटल में इन्होंने हिंदू और क्रिश्चियन वेडिंग दोनों तरीके से की थी। उस दिन इन्होंने सबसे पहले कोर्ट मैरिज भी करवाई थी। हालांकि पति की तस्वीरें अब तक राखी ने नहीं दिखाई है। उनका कहना है कि उनके पति मीडिया से काफी दूर रहते हैं।

Aastha Anand Jaiswal

Media student Anchor Photographer Writer Dancer

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER