आज के समय में इंसान का स्वस्थ रहना उतना ही मुश्किल हो चुकी है, जितना कि मोबाइल के बिना जीना मुश्किल है। वो इसलिए क्यूकि एक तो आज कल डिजिटल का जमाना है। इसलिए किसी भी काम को करने के लिए ज्यादा शारीरिक मेहनत नहीं लगती। दूसरी बात ये है कि स्वस्थ रहने के लिए व्यक्ति को अपनी दिनचर्या में भी थोड़ा सा बदलाव करना पडेगा। जो बिलकुल भी मुमकिन नहीं है। मगर फिर भी अगर आप चाहते है कि आप स्वस्थ रहे तो आपको केवल कुछ खास बातों का ध्यान रखना होगा।
स्वस्थ रहने के लिए..
सबसे पहले तो आपको सूर्य उदय होने से पहले उठने की आदत डालनी चाहिए, क्यूकि ये आदत बेहद अच्छी है। जी हां सूर्य उदय होने से पहले उठने के बाद पालकी बना कर बैठ जाईये और करीब एक से डेढ़ लीटर पानी पीजिये। यहाँ हम आपको बता दे कि अगर पानी को चाय की तरह सिप सिप करके पीया जाएँ तो इससे पानी अच्छी तरह से लार में मिल जाता है। केवल इतना ही नहीं इसके इलावा इससे कब्ज और पेट की समस्या भी दूर हो जाती है। वही अगर सुबह के नाश्ते की बात करे तो वह आपको सूर्य उदय होने के बाद करीब तीन घंटे के अंदर खा लेना चाहिए। यानि सुबह के नाश्ते में ज्यादा देर नहीं करनी चाहिए।
नमक पानी से रोज़ ग़रारा करने के जाने अद्भुत फायदे
इसके इलावा सुबह का नाश्ता पौष्टिक और हेल्दी होना चाहिए, ताकि आपको पूरा दिन थकान महसूस न हो सके। इसके साथ ही दोपहर का भोजन सुबह के नाश्ते से थोड़ा कम हैवी होना चाहिए, यानि हल्का फुल्का होना चाहिए। यहाँ तक कि रात का भोजन भी आपको बेहद ही हल्का करना चाहिए, क्यूकि रात के समय हमारा शरीर ज्यादा प्रतिक्रिया नहीं करता। गौरतलब कि स्वस्थ रहने के लिए इन सब बातों का ध्यान जरूर रखे और खुद को फिट बनाएं।


