अगर हम स्किन अस्थमा की बात करे तो यह एक ऐसी बीमारी है, जिसके बारे में आपने ज्यादा नहीं सुना होगा। दरअसल स्किन अस्थमा एक तरह का इन्फ्लामेट्री त्वचा विकार है। जिसका बुरा प्रभाव हमारी स्किन पर पड़ता है। जी हां इस बीमारी के दौरान त्वचा पर काफी रेशेज हो जाते है और फफोले भी निकल आते है। ऐसे में स्किन अस्थमा का इलाज आप खुद घर बैठे भी कर सकते है। बता दे कि स्किन अस्थमा से छुटकारा पाने के लिए आपको केवल ये सब चीजें ही करनी है। जैसे कि हर रोज नियमित रूप से अपनी त्वचा को मॉइश्चराइज करे। इसके इलावा जो व्यक्ति किसी तरह की स्किन प्रॉब्लम से परेशान है, उसे नेचुरल और ऑर्गनिक मॉइश्चराइजर का इस्तेमाल करना चाहिए। इससे आपको त्वचा संबंधी हर समस्या से छुटकारा मिल जाएगा।
स्किन अस्थमा का इलाज..
इसके साथ ही मृत कोशिकाओं को हटाने के लिए ओलिव आयल, कोकोआ बटर, वर्जिन कोकोनट आयल आदि जैसे मॉइश्चराइजिंग तत्वों से युक्त साबुन, बाथ जेल और क्रीम का इस्तेमाल करे। आपकी जानकारी के लिए बता दे कि जिनकी त्वचा रूखी होती है, उनके लिए जेल और वर्जिन कोकोनट आयल काफी लाभकारी होता है। जी हां इससे आपकी त्वचा की मृत कोशिकाएं हट जाएँगी और फिर आपकी त्वचा पर नयी कोशिकाओं का निर्माण होगा।
खराब मेटाबोलिज्म होंने पर करें ये काम- ज़रूर पढ़ें
गौरतलब है कि स्किन की खुजली रोकने के लिए हल्के खुजली रोधी लोशन जैसे कि कैलामाइन या कॉर्टिकोस्टेरॉइड क्रीम का इस्तेमाल करे। इसके इलावा मोटी त्वचा पर ऑइंटमेंट या क्रीम भी लगा सकते है। यह त्वचा को चिकना करने में काफी मददगार साबित होती है। बता दे कि स्किन अस्थमा का इलाज आप आसानी से घर बैठे ही कर सकते है और इसके लिए आपको कही बाहर जाने की भी जरूरत नहीं पड़ेगी।


