Truecaller app की एक बड़ी खामी पायी गयी है| यूज़र का कहना है की इस एप्प में अपने आप ही पेमेंट सर्विस साइनअप हो रही है| ट्विटर पर कई यूज़र्स ने इस बात की शिकायत की है कि बिना उनकी अनुमति के ट्रू कॉलर अपने यूपीआई पेमेंट सर्विस Truecaller Pay के लिए उन्हें साइन-अप कर रहा है। यूज़र्स द्वारा शिकायत किए जाने के बाद कंपनी ने एक बयान जारी किया है|
Truecaller ने ऐसे किया अपना बचाओ
कंपनी अपने बचाओ के लिए सबसे सही हथकंडा अपनाते हुए अपने बचाओ के बयान दिया है| कंपनी ने बताया कि यह एक बग है| जो पेमेंट फीचर को प्रभावित कर रहा है। हमने ऐप के इस वर्जन को बंद कर दिया है, जिससे कि अब अन्य यूज़र्स इस समस्या से प्रभावित नहीं होंगे। कंपनी ने माफी मांगते हुए कहा कि यह वर्जन हमारे क्वालिटी स्टैंडर्ड को पास नहीं कर पाया है। कंपनी ने यूज़र्स से मिली शिकायत के बाद तुरंत एक्शन लेते हुए नए वर्जन को जारी किया जिसमें इस समस्या को फिक्स किया गया है।
कंपनी ने नए वर्शन के लॉच के साथ पुराने वर्शन में हुए समस्या को फिक्स कर दिया गया है| साथ ही यह भी कहा है की प्रभावित यूजर को जो जल्द ही अपडेट मिलेगा| जब तक अपडेट प्राप्त नहीं होता है तब तक यूज़र ऐप के मैन्यू सेक्शन में जाकर री-रजिस्टर कर सकते हैं। ट्विटर यूज़र ने आज सुबह ट्रू कॉलर और कंपनी के आधिकारिकयों को टैग करते हुए बताया कि फोन में उन्हें टेक्स्ट मैसेज मिला कि ट्रू कॉलर ने अपनी पेमेंट सर्विस के लिए बैंक अकाउंट के साथ रजिस्टर करने की कोशिश की।
@Truecaller
Dear Truecaller without my permission how can u register my bank for UPI.This is totally unauthorized step you did.@CyberDost pls look into this.
— Neelkamal 🇮🇳 (@Neelkamal_India) July 30, 2019
@TruecallerHelp @Truecaller latest Android version 10.41.6 automatically sends SMS from my SIM to register my UPI Bank A/C to Truecaller pay without my consent the moment I updated to the latest version of the app.
This is quite unacceptable & serious breach of privacy policy.— Shuvodeep Ash (@geeky_ash) July 30, 2019
इन सब के बाद Truecaller ने ट्वीट कर बयान जारी किया और इससे एप्प का बग बताया|
https://twitter.com/Truecaller/status/1156139587019923456
बता दे कंप्लीट सेटअप के लिए मैनुअली UPI Pin और अन्य जानकारी को दर्ज करने की जरूरत होती है तो ऐसे में किसी का भी रजिस्ट्रेशन पूरा नहीं हुआ। लेकिन फिर भी यूज़र को मैसेज प्राप्त हुए कि यूपीआई ऐप के लिए आपका रजिस्ट्रेशन शुरू हो गया है, अगर यह आपने नहीं किया तो बैंक को इस बात की जानकारी दें। मैसेज मिलने के बाद यूज़र्स ने ट्विटर पर इस समस्या की शिकायत की।
Truecaller ने बताया है की , एंड्रॉयड के लिए ट्रू कॉलर के वर्जन नंबर 10.41.6 को 24 जुलाई को जारी किया गया था जिसमें खुद से रजिस्ट्रेशन की समस्या सामने आई है। कंपनी ने वर्जन 10.41.6 को बंद कर गूगल प्ले स्टोर में इस समस्या को दूर कर नए वर्जन को जारी कर दिया है।
तकनीक़ से जुड़ी लेटेस्ट न्यूज़ Youth Express पर.


