आज हम एक ऐसी सब्जी के बारे में बताने जा रहे है, जो वैसे तो स्वास्थ्य के लिए वरदान है। मगर फिर भी बहुत कम लोग ऐसे होंगे जो इस सब्जी को खाना पसंद करते होंगे। खास करके आज के समय में जब लोगो के पास खाने के लिए इतनी सारी चीजें मौजूद है, तो वह भला इस सब्जी को भाव क्यों देंगे। दरअसल हम यहाँ जिस सब्जी की बात कर रहे है, वह सब्जी कोई और नहीं बल्कि टिंडे की सब्जी है। जिसका नाम सुन कर ही हमारा मुँह बन जाता है। मगर आपको जान कर हैरानी होगी कि यह सब्जी हमारे स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद है।
स्वास्थ्य के लिए वरदान..
जी हां जिन लोगो को हाई ब्लड प्रेशर की समस्या है, उन्हें यह सब्जी जरूर खानी चाहिए। वो इसलिए क्यूकि इसमें कोलेस्ट्रॉल की मात्रा को कम करने वाले तत्व मौजूद होते है। इससे हाई ब्लड प्रेशर हमेशा नियंत्रण में रहता है। इसके इलावा टिंडे की सब्जी में भरपूर मात्रा में फाइबर भी पाया जाता है। अब फाइबर हमारे पाचन तंत्र के लिए कितना जरूरी है, ये तो आपको मालूम ही होगा। यानि अगर हम सीधे शब्दों में कहे तो इससे अपच, गैस एसिडिटी आदि पेट से जुडी समस्याएं नहीं होती और पाचन तंत्र भी मजबूत रहता है।
ज़रूर पढ़ें दूध और दूध उत्पादों से मिलने वाले फायदे के बारे में
आपकी जानकारी के लिए बता दे कि टिंडे में रिबोफ्लेविन भी काफी अच्छी मात्रा में पाया जाता है। जो न केवल शरीर को स्वस्थ बनाएं रखता है, बल्कि कैंसर जैसी बीमारी से भी बचाव करता है। इसका मतलब ये है कि टिंडे की सब्जी खाना स्वास्थ्य के लिए वरदान भी है और यह शरीर के लिए काफी लाभदायक भी है। इसलिए अगर हो सके तो बाहर का जंक फ़ूड कम खाइये और हरी भरी सब्जियां खा कर अपनी अच्छी सेहत बनाइये।


