खास फीचर्स के साथ अमेजॉन ने लॉन्च किया इंटरनेट ब्राउजर, डेटा रहेगा सुरक्षित

 

हितेश पंत (नई दिल्ली)

विश्व की सबसे बड़ी ई-कॉमर्स कंपनी अमेजॉन अपना वेब ब्राउजर लेकर आया है। ये ब्राउजर खासकर भारतीय इंटरनेट यूजर्स को ध्यान में रखकर लॉन्च किया गया है। इसमें कम इंटरनेट स्पीड में भी अच्छा काम करने की क्षमता है। कंपनी का दावा है कि ये नया ब्राउजर फास्ट होने के साथ लाइट और प्राइवेसी बनाए रखने वाला भी है।

 

अमेजॉन ने अपने इस ब्राउजर का नाम इंटरनेट रखा है। गूगल प्ले स्टोर से इसे फ्री में डाउनलोड किया जा सकता है। ये ब्राउजर 3एमबी का है और बहुत साधारण डिजायन में है। हैरानी की बात है कि ये ब्राउजल करीब डेढ महीने पहले ही लॉन्च हो गया था, लेकिन कंपनी ने इसे लेकर कोई सार्वजनिक घोषणा नहीं की।

 

वर्तमान में जब पूरी दुनिया में इंटरनेट डाटा चोरी होने की खबरें प्रमुखता लिए हुए हैं, ऐसे में ये ब्राउजर एक बेहतर विकल्प हो सकता है। कंपनी का दावा है कि ये यूजर्स की प्राइवेसी बरकरार रखता है। इंस्टॉल करने के पर ब्राउजर यूजर्स की एक्ट्रा डिटेल और परमिशन नहीं मांगता। इसलिए ये ब्राउजर किसी भी यूजर का डाटा संरक्षित नहीं करता है। प्राइवेसी को ध्यान में रखते हुए ब्राउजर में प्राइवेट टेब बनाए गए हैं, जो हिस्ट्री को सेव नहीं रखते।

 

अमेजॉन का कहना है कि ये ब्राउजर लाइट वर्जन में उपलब्ध है। आने वाले समय में इसके अपडेट भी लाइट होंगे। इसलिए ये आपके स्मार्टफोन में ज्यादा स्पेस भी नहीं लेगा। एंड्रोयड 5.0 से ऊपर के सभी वर्जन में इसे डाउनलोड किया जा सकेगा। फिलहाल इस नए ब्राउजर के गूगल प्ले स्टोर पर सिर्फ 1,000 डाउनलोड ही हुए हैं।

youthexpress

I am a passionate writer. I draw my imagination with words. I can write on any given topic. Currently, I am working as a freelancer and author. A creative mind that wants to explore the whole world with the power of words, heart full of emotions, mind full of creative essence.

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER