रॉयल एनफील्ड थंडरबर्ड के नए लुक में ये है खास बात

 

हितेश पंत (नई दिल्ली)

रॉयल एनफील्ड ऐसी बाइकों में शुमार है जिसकी सवारी को बाइकर्स शाही सवारी मानते हैं। इंडियन बाइक लवर्स के लिए भी रॉयल एनफील्ड पहली पसंद रही है। इसकी वजह है रॉयल एनफील्ड का खास अंदाज। कुछ वक्त पहले रॉयल एनफील्ड की थंडरबर्ड और भी शानदार अंदाज में लॉन्च हुई है। इस बार बाइक के कलर्स पर कंपनी ने विशेष काम किया है।

 

 

फरवरी में रॉयल एनफील्ड की थंडरबर्ड 350x और थंडरबर्ड 500x लॉन्च हुई है। कंपनी ने युवाओं को आकर्षित करने के लिए मनमोहक रंगों के साथ इन बाइक्स को लॉन्च किया है। कंपनी ने थंडरबर्ड को नारंगी, लाल, सफेद और नीले रंग में लॉन्च किया है। दूसरी ऑटोमोबाइल कंपनियां भी पिछले कुछ समय से बाइक में रंगों को लेकर कई बदलाव कर चुकी हैं, जिसे लोगों ने काफी पसंद किया है। इसके बाद ही रॉयल एनफील्ड ने थंडरबर्ड में कलर्स को लेकर नया प्रयोग किया है।

 

 

नई थंडरवर्ड के इंजन में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इन नई बाइक्स में भी 350सीसी और 500सीसी के इंजन हैं। इंजन की तकनीक भी पहले वाली थंडरबर्ड की तरह ही है। नई बाइक के लुक में थोड़ा बदलाव जरूर हुआ है। ऩई थंडरबर्ड में नो स्कॉप अलॉय व्हील्स दिए गए हैं। बाइक में एक कॉमन सीट है। बाइक के हैडलैंप को भी थोड़ा आकर्षक बनाया गया है।

 

 

नई रॉयल एनफील्ड थंडरबर्ड की कीमत भी शायद आपको पसंद आएगी। थंडरबर्ड 350x की एक्स शोरूम कीमत 1.56 लाख है। जबकि थंडरबर्ड 500x की एक्स शोरूम कीमत 1.98 लाख रखी गई है।

youthexpress

I am a passionate writer. I draw my imagination with words. I can write on any given topic. Currently, I am working as a freelancer and author. A creative mind that wants to explore the whole world with the power of words, heart full of emotions, mind full of creative essence.

Learn More →

One thought on “रॉयल एनफील्ड थंडरबर्ड के नए लुक में ये है खास बात

  1. www.icsi.edu March 18, 2018 at 6:19 AM

    Howdy! Do you use Twitter? I’d like to follow you if that would be
    okay. I’m absolutely enjoying your blog and look forward to new updates. http://www.icsi.edu/capitalmarketweek/UserProfile/tabid/4706/userId/1983424/Default.aspx

    Reply

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER