IIT मद्रास इंजीनियरिंग कॉलेज NIRF Ranking 2019 में बना टॉप पर

NIRF Ranking

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने मानव संसाधन विकास मंत्रालय की ओर से नेशनल इंस्टीट्यूट रैंकिंग फ्रेमवर्क (NIRF Ranking) पर आधारित देश के टॉप कॉलेज और यूनिवर्सिटी की रैंकिंग जारी की है| अलग-अलग कैटेगरी वाइज राष्ट्रपति ने में शिक्षण संस्थानों की रैंकिंग जारी की है|

रैंकिंग में भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी)-मद्रास को पहला स्थान प्राप्त हुआ है|  जबकि कालेज कैटेगरी में पहले स्थान पर दिल्ली का मिरांडा हाउस है| तो चलिए बता दे की  अलग अलग कैटेगरी में किसे कौन सा स्थान मिला है|

 

NIRF Ranking नाम की सरकारी संस्था उच्च शिक्षा संस्थाओं की उनके प्रदर्शन के आधार पर हर साल देश में उनकी रैंकिंग तय करता है|2016 से हर साल  रैंकिंग कॉलेजों को NIRF Ranking की ओर से दी जाती है| NIRF Ranking

सबसे महत्वपूर्ण कैटेगरी है- ओवर आल कैटेगरी|  इस कैटेगरी में आईआईटी मद्रास प्रथम स्थान पे है|  दूसरे स्थान पर है इंडियन इंस्टीट्यूट आफ साइंस, बेंगलुरु|  तीसरे स्थान पर है आईआईटी दिल्ली|

What to do after your college is over?

कौन सा कॉलेज NIRF Ranking में किस कैटेगरी में रहा अव्वल ?

  • आर्किटेक्चर कैटेगरी में

प्रथम स्थान पर रहा आईआईटी, खड़गपुर का , दूसरे स्थान पर आईआईटी, रुड़की और तीसरे स्थान पर आईआईटी,कालीकट|

प्राइवेट संस्थानों में ARIIA रैंकिंग में प्रथम है- वेल्लोर इंस्टिट्यूट आफ टेक्नॉलोजी, वेल्लोर|

  • यूनिवर्सिटी कैटेगरी में

प्रथम स्थान पर है इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस, बेंगलुरु, दूसरे स्थान पर है जेएनयू नई दिल्ली,  तीसरे स्थान पर है बीएचयू, वाराणसी|

  • इंजीनियरिंग कैटेगरी में

प्रथम स्थान पर है आईआईटी, मद्रास ने मारी बाज़ी|  दूसरे स्थान पर है आईआईटी, दिल्ली और तीसरे स्थान पर है आईआईटी, मुंबई|

  • कालेज कैटेगरी में

प्रथम स्थान पर रहा दिल्ली का मिरांडा हाउस, दूसरे स्थान पर दिल्ली का हिंदू कॉलेज और तीसरे स्थान पर रहा चेन्नई का प्रेसिडेंसी कॉलेज|

  • फार्मेसी कैटेगरी में

इस श्रेणी में प्रथम स्थान पर रहा नई दिल्ली का जामिया हमदर्द|  दूसरे स्थान पर चंडीगढ़ की पंजाब यूनिवर्सिटी और तीसरे स्थान पर मोहाली का नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मास्यूटिकल मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च|

  • मैनेजमेंट केटेगरी के अंतर्गत

इसमें प्रथम स्थान पर रही आईआईएम, बेंगलुरु, दूसरे स्थान पर रहा आईआईएम, अहमदाबाद और तीसरे स्थान पर रहा आईआईएम, कोलकाता|

  • लॉ कैटेगरी में

इस श्रेणी प्रथम स्थान बेंगलुरु का नेशनल लॉ स्कूल आफ इंडिया यूनिवर्सिटी को प्राप्त हुआ | दूसरे स्थान पर दिल्ली की नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी और तीसरे स्थान हैदराबाद की नालसर यूनिवर्सिटी ऑफ़ लॉ को मिला|

  • मेडिकल केटेगरी में

प्रथम स्थान पर दिल्ली का एम्स रहा|  दूसरे स्थान पर चंडीगढ़ का पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टिट्यूट ऑफ़ मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च और तीसरे स्थान पर रहा वेल्लोर का क्रिश्चियन मेडिकल कॉलेज रहा|

 

पहली बार इस साल अटल रैंकिंग आफ इंस्टिट्यूशन ऑन इनोवेशन एचीवमेंट के अंतर्गत  ARIIA रैंकिंग की घोषणा की गई है| जिसमे की आईआईटी मद्रास ने प्रथम रैंकिंग प्राप्त की है|

करियर से जुड़ी  खबर  Youth Express पर। 

Summary
IIT मद्रास इंजीनियरिंग कॉलेज NIRF Ranking 2019 में  बना टॉप पर- Youth Express
Article Name
IIT मद्रास इंजीनियरिंग कॉलेज NIRF Ranking 2019 में बना टॉप पर- Youth Express
Description
NIRF Ranking में भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी)-मद्रास को पहला स्थान प्राप्त हुआ है|  जबकि कालेज कैटेगरी में पहले स्थान पर दिल्ली का मिरांडा हाउस है|
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Vasundhara Singh

A Former videomaker -Stichio A former intern at- News World Hindi Channel Former intern at-India Tv Web desk Journalist - Youth Express

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER