पिछले 22 सालों में एक भी बार नहीं मिले थे माधुरी दीक्षित और संजय दत्त

माधुरी दीक्षित

एक दौर ऐसा भी था जब संजय दत्त और माधुरी दीक्षित बॉलीवुड के सबसे बेहतरीन कपल माने जाते थे। वह दौर था 90 का। 90 के दशक में बॉलीवुड में ही नहीं असल जिंदगी में भी संजय दत्त और माधुरी दीक्षित की जोड़ी सबसे अच्छी मानी जाती थी। दोनों ने साथ में कई फिल्मों में काम किया था। हाल ही में एक इंटरव्यू में संजय दत्त ने खुलासा किया था कि जब से वह दोनों अलग हुए और उन्होंने फिल्मों में काम करना बंद किया तो उसके बाद वह दोनों कभी नहीं मिले। 22 साल बाद दोनों ने फिल्म कलंक में एक साथ काम किया। जो कि अब रिलीज हो चुकी है।

संजय दत्त और माधुरी दीक्षित ने आखिरी बार 1997 में आई फिल्म महानता में एक साथ काम किया था। उसके बाद वह दोनों कभी पर्दे पर एक साथ नजर नहीं आए। अब 22 साल बाद दोनों ने फिल्म कलंक में एक साथ काम किया। जिसका निर्देशन अभिषेक वर्मन ने किया है। फिल्म में सोनाक्षी सिन्हा, आलिया भट्ट, वरुण धवन और आदित्य राय कपूर जैसे सुपरस्टार हैं। 22 सालों में एक भी बार ना मिलने की बात संजय दत्त ने खुद एक इंटरव्यू में बताई।

संजय दत्त ने इंटरव्यू के दौरान बताया कि माधुरी दीक्षित की बहुत अच्छी एक्ट्रेस हैं और उनके साथ काम करना एक बहुत सुखद अनुभव रहा। पिछले दो दशकों में ना तो हम एक दूसरे से मिले और ना ही एक-दूसरे को देख पाए। माधुरी दीक्षित और संजय दत्त ने एक साथ 1990 में आई फिल्म थानेदार, 1991 में फिल्म साजन, 1993 में फिल्म खलनायक के बाद 1997 में फिल्म महानता में एक साथ काम किया था।

संजय दत्त और माधुरी दीक्षित अपने समय के बेहतरीन खबर माने जाते थे। मगर जब संजय दत्त का नाम 1993 के बम ब्लास्ट में आया था और जब वह जेल गए थे तो ऐसा कहा जाता है कि माधुरी दीक्षित उनसे मिलने एक भी बार नहीं गई। जिसके बाद से दोनों के रिश्ते में खटास आ गई और फिर यह रिश्ता आगे नहीं चल सका।

 

Summary
पिछले 22 सालों में एक भी बार नहीं मिले थे माधुरी दीक्षित और संजय दत्त
Article Name
पिछले 22 सालों में एक भी बार नहीं मिले थे माधुरी दीक्षित और संजय दत्त
Description
जब से वह दोनों अलग हुए और उन्होंने फिल्मों में काम करना बंद किया तो उसके बाद वह दोनों कभी नहीं मिले। 22 साल बाद दोनों ने फिल्म कलंक में एक साथ काम किया। जो कि अब रिलीज हो चुकी है।
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Shivendra Singh

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER