जैसा कि अभिनेता रणवीर सिंह के अंदाज से सबको यह अंदाजा लग ही गया है कि अभिनेता रणवीर सिंह खुशमिजाज और मस्ती के मूड में हमेशा ही रहते हैं। हर बार की तरह इस बार भी अभिनेता रणवीर सिंह का एक और ऐसा ही मस्ती भरे अंदाज में नजर आए। अभिनेता रणवीर सिंह का यह वीडियो सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है और धीरे धीरे करके लाखों करोड़ों दर्शकों के दिलों में यह आग लगा रहा है।
https://www.instagram.com/p/Bv6wC52AiY0/?utm_source=ig_web_copy_link
अभिनेता रणवीर सिंह इन दिनों निर्देशक कबीर खान की फिल्म 83 की शूटिंग में बिजी हैं। फिल्म साल 1983 में क्रिकेटर कपिल देव के नेतृत्व में भारतीय क्रिकेट टीम द्वारा वर्ल्ड कप जीतने की कहानी पर आधारित है। इसी से जुड़ा अभिनेता रणवीर सिंह के वायरल हुए इस वीडियो में वह हार्डी संधू, एमी विर्क, साहिल खट्टर, जतिन शर्मा समेत अपने अन्य साथी कलाकारों और क्रू मेंबर्स के साथ अत्लाफ राजा के मशहूर गाने तुम तो ठहरे परदेसी गाना गाते और इसपर नाचते नजर आ रहे हैं। अभिनेता रणबीर सिंह का यह वीडियो धीरे धीरे करके बड़ी तेजी से पुरे सोशल मीडिया पर जबरदस्त तरीके से वायरल हो गया है। वायरल हुए इस वीडियो पर दर्शक अपनी प्रतिक्रियाएं देते हुए थक नहीं रहे और रणवीर सिंह की जमकर तारीफ कर रहे हैं। इससे पहले अभिनेता रणवीर सिंह ने ट्विटर, इंस्टाग्राम समेत अन्य सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म पर क्रिकेटर कपिल देव के साथ तस्वीरें शेयर की थीं। आपको बता दें कि अभिनेता रणबीर सिंह इन दिनों अपने बाकी सभी कलाकारों के साथ धर्मशाला में क्रिकेट की बारीकियां और अन्य जरूरी ट्रेनिंग कर रहे हैं। अभिनेता रणवीर सिंह और बाकी सभी कलाकारों की याद ट्रेनिंग बेहद जरूरी है क्योंकि यह उनको और भी बेहतर तरीके से फील्ड पर क्रिकेट के कुछ रूल्स और टम्स को बताने के लिए जरूरी है।
आपको बता दें कि 15 मई से इस फिल्म की शूटिंग शुरू होगी। वहीं, 10 अप्रैल 2020 को यानी अगले साल भारत समेत विदेशों में भी रिलीज होने वाली 83 अभिनेता रणवीर सिंह की पहली फिल्म होगी जो हिंदी के साथ ही तमिल और तेलुगू भाषा में भी आएगी। निर्देशक कबीर खान इस फिल्म को बड़े स्तर पर बनाने की कोशिश में अपनी पूरी जान लगा रहे हैं।