फेसबुक ने बंद किए पाकिस्तानी सेना के नाम से चल रहे हैं 103 फेसबुक पेज

फेक पेज

फेसबुक इस समय चलाए जा रहे फेक पेज और फेक ग्रुप को लेकर काफी सक्रिय हो गया है। हाल ही में उसने पाकिस्तानी सेना के जवानों और उनके समर्थन में चल रहे लगभग 103 पेज को बंद कर दिया है। यह सभी फेसबुक की पॉलिसी का उल्लंघन कर रहे थे। बंद किए गए पेज में कुछ इंस्टाग्राम अकाउंट्स भी शामिल हैं। यह सब फेसबुक पर अपनी प्राइवेसी पॉलिसी का उल्लंघन करने के तहत किया है।

फेसबुक ने बताया कि जिन पाकिस्तानी सेना अधिकारियों और पाकिस्तानी सेना से जुड़े पेज और इंस्टाग्राम अकाउंट को बंद किया गया है। वह अमानवीय व्यवहार और स्पैम पर फेसबुक के नियमों का उल्लंघन कर रहे थे। फेसबुक साइबर सिक्योरिटी के प्रमुख नाथा नील ग्चलीर ने बताया कि हमने फेसबुक नेटवर्क पर चलने वाले 103 पेज और इंस्टाग्राम अकाउंट बंद कर दिए हैं क्योंकि वह सब फेसबुक की प्राइवेसी पॉलिसी का उल्लंघन कर रहे थे।

फेसबुक ने कहा है कि हम अनुचित व्यवहार करने वाले और लोगों को गुमराह करने वाले फेक अकाउंट और फेक पेज को बंद करने की दिशा में लगातार काम कर रहे हैं। फेसबुक नें अभी बताया कि जिन पेजों और फेक अकाउंट को बंद किया जा रहा है उनका आधार पोस्ट कंटेंट नहीं है बल्कि उन्हें उनके व्यवहार के आधार पर बंद किया जा रहा है। जांच में पाया गया कि यह फेक अकाउंट और फेक पेज एक दूसरे से जुड़े होते हैं और लोगों को गुमराह करने के लिए खुद को गलत तरीके से पेश करते हैं।

दरअसल पिछले कुछ समय से फेसबुक पर लोगों को गुमराह करने वाली गतिविधियां और फेक न्यूज़ बहुत ज्यादा वायरल हो रही हैं। कुछ समय पहले न्यूजीलैंड पर मस्जिद पर हमला करने वाला आतंकवादी खुद को फेसबुक द्वारा लाइव दिखा रहा था। इसके अलावा फेसबुक पर कई तरह की फेक न्यूज वायरल होती रहती हैं जिससे लोगों को परेशानी होती है। भारत में भी फेसबुक में कांग्रेस आईटी सेल के नाम पर चल रहे 687 पेज को बंद कर दिया है। फेसबुक के सीईओ मार्क जुकरबर्ग बहुत सख्ती से इन कदमों को उठा रहे हैं।

Summary
फेसबुक ने बंद किए पाकिस्तानी सेना के नाम से चल रहे हैं 103 फेसबुक पेज
Article Name
फेसबुक ने बंद किए पाकिस्तानी सेना के नाम से चल रहे हैं 103 फेसबुक पेज
Description
हाल ही में उसने पाकिस्तानी सेना के जवानों और उनके समर्थन में चल रहे लगभग 103 पेज को बंद कर दिया है। यह सभी फेसबुक की पॉलिसी का उल्लंघन कर रहे थे।
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Shivendra Singh

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER