यूरोपियन कंट्री Lithuania का एक व्यक्ति बड़ी टेक्नोलॉजिकल कंपनियों को धोखा देने में कामयाब निकल गया। गूगल और फेसबुक का नाम भी इन कम्पनयों में शामिल है जिन्हें वह अरबों रुपए का चपत लगा दिया।
Evaldas Rimasauskas नाम से इस व्यक्ति की पहचान हुई है, जिसने बड़ी टेक्नोलॉजीकल कंपनियों को चुना लगाया है। इस व्यक्ति ने फेसबुक को 99 मिलियन डॉलर का और गूगल को 23 मिलियन डॉलर का चूना लगा दिया। इस शख्स ने गूगल और फेसबुक दोनोंही कंपनियों से लगभग 122 मिलियन डॉलर करीब 8,42,92,85,000 रुपये का पेमेंट ले लिया।
कंपनियों को इस व्यक्ति ने फेक इनवॉयस भेजकर यह रकम हासिल कर ली थी। यह इनवॉयस उन चीजों के लिए था जिसे कंपनी ने खरीदा भी नहीं था। हालाकि टेक कंपनियों ने इसके लिए उस शख्स को भुगतान भी कर दिया।
हालांकि इनवॉइस के साथ फेक कॉन्ट्रैक्ट भी शामिल थे। इस बात का खुलासा Boing Boing के रिपोर्ट से हुआ।
इस व्यक्ति ने स्टैंप का भी सहारा अपने इस साजिश में लिया था। बिना कोई जांच-पड़ताल के गूगल और फेसबुक दोनों ही कंपनियों ने इनवॉइस का पेमेंट उसके अकाउंट में कर दिया था।
बता दें कि गूगल और फेसबुक में से गूगल पहली कंपनी थी जिसने इस स्कैम को पिछले हफ्ते पकड़ा लिया था। इसके बाद उस शख्स को गिरफ्तार कर लिया गया है और उस पर कई आरोपों के तहत मामला भी दर्ज कर लिया गया है।
ऐसी घटनाएं कई बार सुनने में आती रहती हैं जिसमें की किसी बड़े कंपनियों को किसी बड़े इस काम में चूना लगा देती है या फिर कोई बड़ी स्कैम कंपनी आम लोगों को लूट लेती है।
इन घटनाओं से बचने का एक ही रास्ता है कि कभी कोई पैसे से जुड़ा हुआ काम और जांच परख के किसी से करना या करवाना चाहिए और कभी भी अपने निजी अकाउंट के डीटेल्स को किसी और के साथ साझा नहीं करना चाहिए।
टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें अब सिर्फ Youth Express पर.

