बेटे की हरकत की वजह से बूढ़े पिता को करनी पड़ी जवान बहु से शादी

समाज में अक्सर ऐसा देखने को मिलता है कि बच्चे माता पिता के दबाव में आकर शादी तो कर लेते हैं। मगर वह जीवन भर घुटते रहते हैं। कभी-कभी इसका परिणाम बहुत बुरा होता है या तो वह आत्महत्या कर लेते हैं या फिर वह ससुराल वालों द्वारा प्रताड़ित किए जाते हैं।

हाल ही में बिहार के समस्तीपुर जिले के रोशनलाल जिनकी आयु 65 वर्ष है। उन्हें 21 साल की लड़की से विवाह करना पड़ी। यह मामला सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। जब रोशन लाल से शादी के बारे में पूछा गया तो उन्होंने इस शादी को एक मजबूरी का नाम दिया। अब आखिर ऐसी कौन सी मजबूरी थी जिसकी वजह से रोशन लाल को इस उम्र में यह कदम उठाना पड़ा?

दरअसल पूरी कहानी कुछ ऐसी थी। जिस लड़की से रोशन लाल की शादी हुई उसका नाम सपना था। रोशन लाल के बेटे और सपना की शादी तय हुई थी। मगर जब बारात दरवाजे तक पहुंची तो रोशन लाल का बेटा सब कुछ छोड़कर भाग चुका था। अब लड़की पक्ष वाले इस बात पर अड़ गए कि अगर बारात वापस लौटी तो उनकी बहुत बदनामी होगी इसलिए मजबूरी के कारण रोशनलाल को उस लड़की से शादी करनी पड़ी।

रोशन लाल के बेटे की शादी ना करने की वजह बहुत बड़ी नहीं थी बल्कि वजह यह थी कि वह किसी और लड़की से प्यार करता था और रोशन लाल अपने बेटे के इस शादी की लिए तैयार नहीं थे और उन्होंने उस का रिश्ता सपना नाम की लड़की से कर दिया था। मगर अब रोशन लाल और उनके बेटे के किए की सजा दोनों को भुगतनी पड़ेगी।

ऐसी घटनाओं को रुकने का केवल एक विकल्प है और वह यह है कि माता-पिता अपने बच्चों के मन की बातों को समझें और उन्हें जीवन में स्वतंत्र जीवन साथी चुनने की आजादी दें। वरना समाज में इस तरह की घटनाएं कभी नहीं रुकने वाली हैं। इस तरह की घटनाओं से ना केवल कुछ जिंदगी या बल्कि एक परिवार तबाह हो सकता है।

Shivendra Singh

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER