अगर हम बॉलीवुड की बात करे तो इस फ़िल्मी दुनिया में एक समय वो भी था जब कई बॉलीवुड एक्टर और एक्ट्रेस सरोज खान के इशारो पर नाचते थे। जी हां सरोज खान ने श्रीदेवी से लेकर माधुरी दीक्षित तक कई प्रसिद्ध एक्ट्रेस को कोरियोग्राफ किया है। मगर यदि आज के समय की बात करे तो आज सरोज खान के पास काम नहीं है। बता दे कि ऐसे में सरोज खान की मदद करने के लिए बॉलीवुड के दबंग खान यानि सलमान खान आगे आएं है। दरअसल सरोज खान ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि अब उन्हें बॉलीवुड में काम मिलना बंद हो चुका है। इसके साथ ही सरोज खान ने यह भी बताया कि वह कुछ दिन पहले सलमान खान से मिली थी।
सलमान खान को फैंस ने घेरा तो, बॉडीगार्ड शेरा बने उनका सहारा…
सरोज खान की मदद..
ऐसे में जब सलमान खान ने उनसे पूछा कि आप आज कल क्या कर रही है। तो सरोज खान ने उन्हें सच बता ही दिया। जी हां सरोज खान ने कहा कि आज कल उनके पास कोई काम नहीं है और इसलिए वह नयी एक्ट्रेस को क्लासिकल डांस सीखा रही है। गौरतलब है कि सरोज खान की बातें सुन कर सलमान खान ने उन्हें अपने अगले प्रोजेक्ट में काम देने का वादा किया है। अगर खबरों की माने तो ऐसा सुनने में आया है कि सरोज खान दबंग 3 में कोरियोग्राफी करती हुई नजर आएंगी। वही इस बारे में सरोज खान का कहना है कि अगर सलमान खान ने वादा किया है तो वह उसे पूरा जरूर करेंगे, क्यूकि सलमान खान कभी झूठे वादे नहीं करते। यानि सरोज खान की मदद करने के लिए सलमान उन्हें अपनी अगली फिल्म का हिस्सा जरूर बनाएंगे।
फराह खान ने किया खुलासा: ‘शुरू होने से पहले मेरा करियर खत्म होने वाला था’
अब ये तो सब को मालूम है कि सलमान खान ने बॉलीवुड इंडस्ट्री में नाजाने कितने ही लोगो की मदद की है। तो ऐसे में अब इस लिस्ट में यक़ीनन सरोज खान का नाम भी जुड़ चुका है। मगर इसमें कोई शक नहीं कि सरोज खान वास्तव में एक टैलेंटेड कोरियोग्राफर है।
मनोरंजन से जुडी ऐसी ही और भी मजेदार और लेटेस्ट न्यूज़ अब केवल Youth Express पर.


