आज हम आपको अमिताभ बच्चन के जीवन से जुड़ा वो किस्सा बताने वाले है, जिसके बारे में शायद आप नहीं जानते होंगे। दरअसल यह किस्सा उस समय का है, जब अमित जी और वहीदा रहमान दोनों एक फिल्म में एक साथ काम कर रहे थे। बता दे कि इस फिल्म का नाम रेशमा और शेरा था। जी हां इसी फिल्म के दौरान वहीदा रहमान ने महानायक अमिताभ बच्चन को थप्पड़ मारा था। दरअसल इस फिल्म के एक सीन में वहीदा जी को अमिताभ बच्चन जी को थप्पड़ मारने के लिए कहा गया था। मगर वहीदा जी थप्पड़ मारने में काफी हिचकिचा रही थी। वो इसलिए क्यूकि तब अमित जी की माँ तेजी बच्चन भी वही मौजूद थी। जिसके कारण वहीदा जी थप्पड़ मारने में काफी असहज महसूस कर रही थी।
फिल्मो में अमिताभ बच्चन के बचपन का किरदार करने वाला यह बच्चा आज हो चुका है इतना बड़ा
महानायक अमिताभ बच्चन को..
गौरतलब है कि सीन को परफेक्ट बनाने के लिए तेजी बच्चन जी को कुछ समय के लिए बाहर भेज दिया गया था। ऐसे में जब यह सीन शूट हो रहा था तब वहीदा जी ने अमित जी से कहा कि अब वह उन्हें जोर से थप्पड़ मारने वाली है। क्या वह तैयार है। तो ऐसे में अमित जी भी वह सीन करने के लिए तैयार हो गए। जिसके बाद वहीदा जी ने अमिताभ बच्चन को जोर से थप्पड़ मारा और अपनी हिचकिचाहट को वही खत्म कर दिया। बता दे कि वहीदा जी ने इस किस्से का खुलासा खुद कपिल शर्मा के शो पर किया था। जी हां बीती रात वहीदा रहमान, आशा पारेख और हेलेन जी कपिल के शो पर आएं थे। तभी उन्होंने यह मजेदार किस्सा सुनाया था।
अभिनेता रणवीर सिंह ने किया अभिनेता अमिताभ बच्चन से जुड़ा एक खुलासा
अब वैसे तो महानायक अमिताभ बच्चन को थप्पड़ मारने की हिम्मत किसी में भी नहीं है। मगर वो कहते है न कि फ़िल्मी दुनिया में सब कुछ मुमकिन है। वैसे आपको बता दे कि अमित जी को वह थप्पड़ सच में काफी जोर से लगा था और यह बात भी खुद वहीदा जी ने ही बताई थी।
बॉलीवुड से जुडी ऐसी ही और भी मजेदार और लेटेस्ट न्यूज़ अब केवल Youth Express पर.


