वैसे तो अजय देवगन बॉलीवुड के साइलेंट हीरो माने जाते है। मगर इसमें कोई दोराय नहीं कि उनकी ख़ामोशी भी बहुत कुछ कह जाती है। बहरहाल आज हम अजय देवगन की सोशल लाइफ के बारे में आपको कुछ खास बताने वाले है। आपको जान कर हैरानी होगी कि अजय देवगन इंस्टाग्राम पर केवल इन सात लोगो को ही फॉलो करते है। जी हां इनमे से दो लोग तो अजय देवगन के बेहद करीबी है। गौरतलब है कि ये दो लोग कोई और नहीं बल्कि अजय देवगन की पत्नी काजोल और उनकी बेटी न्यासा है। अब इसमें तो कोई शक नहीं कि हर पिता की तरह अजय देवगन भी अपनी बेटी से बेहद प्यार करते है। वही दूसरी तरफ काजोल उनकी लाइफ पार्टनर है। तो ऐसे में इन दोनों को सोशल मीडिया पर फॉलो करना तो बनता है।
अजय देवगन से जुडी ये खास बातें नहीं जानते होंगे आप
देखिये फ़िल्मी हस्तियों ने भारतीय वायुसेना को लेकर क्या कहा
अजय देवगन इंस्टाग्राम पर..
मगर इसके इलावा अजय देवगन इंस्टाग्राम पर अपनी फिल्मो के इंस्टाग्राम हैंडल को भी फॉलो करते है। जैसे कि उनकी आने वाली फ़िल्में तुर्रम खान, दे दे प्यार दे, थाना जी, टीम अजय देवगन और हेलीकाप्टर ईला इन सब को भी अजय देवगन फॉलो करते है। हालांकि इन सात लोगो के इलावा अजय देवगन किसी को भी फॉलो करना जरूरी नहीं समझते। वैसे भी अजय देवगन सोशल मीडिया का इस्तेमाल कम ही करते है। शायद यही वजह है कि उन्होंने केवल सात लोगो को ही फॉलो कर रखा है। हालांकि हम ये भी कह सकते है कि सोशल मीडिया का कम इस्तेमाल करने के कारण अजय देवगन सुर्ख़ियों से भी काफी दूर रहते है। मगर उनकी बेटी न्यासा देवगन अक्सर अपनी तस्वीरो के कारण सुर्ख़ियों में आती ही रहती है।
वैसे हम तो अजय देवगन जी से यही कहेंगे कि आज कल का जमाना काफी डिजिटल हो चुका है। तो आप भी ज्यादा से ज्यादा लोगो को फॉलो कीजिये।
बॉलीवुड से जुडी ऐसी ही और भी मजेदार और लेटेस्ट न्यूज़ अब केवल Youth Express पर.


