प्रत्येक अभिनेता व अभिनेत्री अपने मानसिक स्वास्थ्य के बारे में खुल के नहीं बात करते, लेकिन कुछ ऐसे हैं जो ईमानदारी से अपनी व्यक्तिगत लड़ाई के बारे में बोलते हैं। आलिया भट्ट, आज की नंबर 1 अभिनेत्री जो वर्तमान में अपने कैरियर में शीर्ष पर हैं, ने हाल ही में चिंता विकार से पीड़ित होने के बारे में बात की थी। जबकि कोई सोच सकता है कि आलिया बैक टू बैक बड़े बजट की फिल्में साइन कर रही हैं,ये विकार उनको भी हो सकता है। यह ध्यान रखना महत्वपूर्ण है कि चिंता किसी को भी अटैक सकती है, चाहे वह अपनी व्यावसायिक सफलता के बावजूद ही क्यों न हो। इस अभिनेत्री ने हाल ही में पिछले चार से पांच महीनों से चल रही एंग्जायटी अटैक के बारे में बताया। उसने खुलासा किया कि वह बिना किसी कारण के रोने जैसा महसूस करती है।
जानें किन चिंताओं से झूज रही थी आलिया भट्ट
मीडिया से बात करते हुए आलिया भट्ट ने कहा, “मैं उदास नहीं थी, लेकिन मुझे चिंता के लक्षण थे। चिंताएं आती थी और कुछ देर बाद चली जाती थी। यह पिछले पांच से छह महीनों से काफी हो रहा है। यह चिंता के हमले की तरह नहीं है लेकिन मुझे बस डाउन लग रहा था। ” अभिनेत्री ने यह भी खुलासा किया कि जब से उनकी बहन शाहीन भट्ट डिप्रेशन से गुजर रही हैं, वह इस स्थिति से काफी अवगत हैं। आलिया ने कहा, “वह डिप्रेशन से जूझ रही थी। ये बात मैंने उनकी किताब में पढ़ी।”
आलिया ने कहा, “कोई फर्क नहीं पड़ता कि यह कितना बुरा है, मैंने अभी खुद को इसे महसूस करने दिया है। कभी-कभी, मुझे बिना किसी कारण के रोने का मन करता है। तब यह गुजर जाता है। शुरू में, मैं थोड़ा भ्रमित हो जाती थी बस यही लगता था शायद ये काम की वजह से है या शायद मैं थकी हुई हूं या किसी से मिलने में सक्षम नहीं हूं … जिस तरह का मेरा व्यक्तित्व है, मैं खुद को सब से अलग कर लेती हु। लेकिन फिर भी मैंने इसके बारे में दोस्तों से बात की। ” इसके बारे में अयान (मुकर्जी, निर्देशक) से बात की, मैंने अपनी बहन के दोस्त रोहन (जोशी) से बात की।
सभी ने मुझसे यही कहा कि आपको एहसास हो गा के कुछ दिन बाद ये यह दूर हो जाएगा। महत्वपूर्ण यह है कि इसे स्वीकार करें और यह न कहें कि आप ठीक हैं। यदि आप ठीक महसूस नहीं कर रहे हैं, तो आपको बस यह कहना चाहिए कि आप ठीक महसूस नहीं कर रहे हैं। ”
देश और दुनिया की सभी लेटेस्ट न्यूज़ अब सिर्फ Youth Express पर

