कल मुंबई इंडियंस रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में जबर्दस्त मुकाबला हुआ था। जिसमें मुंबई इंडियंस ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के नाक के नीचे से मैच छीन लिया था, लेकिन इन सबके बीच अंपायर की एक गलती ने पूरे मैच का स्वाद खराब कर दिया। जिसके बाद विराट कोहली गरजे….विराट कोहली के कमरे में घुस गए और उन्होंने रेफरी को खरी खोटी सुना दी विराट कोहली गरजे तो लेकिन अब आप सोच रहे होंगे कि इस बात की जानकारी हमें कैसे मिली ?
घटना के चश्मदीद ने ट्विटर के जरिए साझा किया ये वाक्या –
कल आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और मुंबई इंडियंस के बीच नो बॉल विवाद के कारण से तो आप सभी लोग परिचित हो चुके होंगे, क्योंकि केवल इसी एक नो बॉल की वजह से पूरे मैच का पासा पलट कर मुंबई इंडियंस की झोली में जा गिरा, लेकिन इसके बाद जो विवाद उठा हुआ है वह अभी तक थमने का नाम नहीं ले रहा है, और कहा जा रहा है कि विराट कोहली मैच खत्म होने के बाद जब ड्रेसिंग रूम पहुंचे तो उन्होंने सीधे रेफरी के रूम की तरफ रुख़ किया।
और जब वह रूम में पहुंचे तो उन्होंने रेफरी को जमकर लताड़ लगाई इस घटना के चश्मदीद (“ट्रेंदुलकर” नाम के शख्स ने जिसके ट्विटर पर लगभग 1 मिलियन फॉलोअर्स हैं) ने ट्विटर के जरिए पूरा वाक्या साझा करते हुए कहा है कि विराट कोहली ने यहां तक कह डाला कि उन्हें इस बात की कोई भी फिक्र नहीं है कि उन पर किसी भी प्रकार का दंड लगता है या फिर किसी भी प्रकार के अनुशासनहीनता की कार्यवाही होती है।
फिलहाल इस बात की अधिकारिक पुष्टि तो विराट कोहली ही कर सकते हैं क्योंकि उनके गुस्से को देखते हुए इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है कि जब वह मीडिया के सामने यह बोल सकते हैं कि “हम कोई क्लब क्रिकेट नहीं खेल रहे हैं हम आईपीएल खेल रहे हैं और अंपायर को अपनी आंखें खोल कर रखनी चाहिए तो रेफरी के रूम में घुसकर इतना कहना- सुनाना विराट कोहली के लिए कोई बड़ी बात नहीं होगी।