12 साल पुराना इतिहास, कल दोहरा सकते थे युवराज

इतिहास
युवराज सिंह इन दिनों टीम इंडिया में वापसी का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन इस इंतजार के साथ उन्होंने आईपीएल 2019 में मुंबई इंडियंस के लिए कल जो पारी खेली उसमें वह 12 साल पुराना इतिहास दोहरा सकते थे। हालांकि युवराज की एक गलती ने उन्हें 12 साल पुराने इतिहास को दोहराने से रोक दिया।

युजवेंद्र चहल की गेंद पर लगाए ताबड़तोड़ 3 छक्के –

आईपीएल 12 के कल हुए रोमांचक मुकाबले में युवराज सिंह ने यूज़वेंद्र चहल की गेंद को पवेलियन के बाहर भेजने का इरादा तय कर लिया था। युजवेंद्र चहल की पहली गेंद डालने पर ही युवराज सिंह ने एक छक्का लगाया उसके बाद दूसरी गेंद पर भी युवराज सिंह ने दूसरा छक्का लगाया तीसरी गेंद पर भी युवी ने शानदार छक्का लगाकर गेंद को पवेलियन से बाहर भेज दिया। और उसके बाद मैदान में 2007 की वह दरकार होने लगी जिसमें युवराज सिंह ने टी20 विश्व कप में छह छक्के लगाए थे, लेकिन इस बार उनके सामने स्टुअर्ट ब्रॉड नहीं बल्कि यूज़वेंद्र चहल थे।
युवराज अपनी एक छोटी सी गलती के कारण 12 साल पुराने इतिहास को दोहराने से चूक गए। युजवेंद्र चहल ने चौथी गेंद गुगली डाली और युवराज ने उस गेंद को बल्ले पर तो लिया लेकिन अतिउत्साह में ज्यादा ताकत का प्रयोग न करके गेंद को नॉर्मल तरीके से सीधी दिशा में खेलने की कोशिश की और यही गलती उन्हें ले डूबी, और युवराज सिंह चहल की चौथी गेंद पर चलते बने।
गौरतलब है कि कल मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच जबरदस्त मुकाबला हुआ जिसमें मुंबई इंडियन स्कोर 6 रन से जीत मिली इस मैच में युवराज सिंह ने बेहतरीन पारी खेलते हुए 3 छक्के जड़े थे। वहीं अंतिम चार ओवरों के खेल में हार्दिक पांड्या ने अपना दमखम दिखाते हुए छक्के और चौकों की मदद से टीम का स्कोर 187 रनों तक पहुंचा दिया था।

खेल से जुड़ी खबरें अब सिर्फ Youth Express पर.

Somendra Singh

Former Web Desk Journalist - Aaj ka Reporter

Former Web Desk Journalist - Samachar live

Former Video Editor - Prabhatam Advertising

Web Desk Journalist - Indiaalive

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER