JioGigaFiber क्या है?
यह रिलायंस जियो का एक सर्विस है जिसके अंदर Fiber To The Home (FTTH) ब्रॉडबैंड सर्विस दी जाएगी। इसके अंतर्गत यह दावा है क 10Gbps की डाउनलोडिंग और 100Mbps की अपलोड स्पीड मिलेगी। ये सिर्फ इंटरनेट ही नहीं है, बल्कि इस सर्विस के तहत कंपनी कई तरह की सर्विस देगी जिसमें की आईपी टीवी, लैंडलाइन और स्मार्ट होम सल्यूशन भी शामिल है।
इसके प्लान 500 ,750 से शुरूआत हो सकता हैं। रिपोर्ट के अनुसार कंपनी लॉन्ग टर्म प्लान भी दे सकती है जिसकी वैलिडिटी छह महीने या 1 साल की होगी।
जिओ गीगा फाइबर के माध्यम से JioGigaTV भी चलाया जा सकेगा और जिसमें की 600 से ज्यादा टीवी चैनल्स होंगे। यह सर्विस यूजर के घर तक केबल टीवी के माध्यम से पहुंचाया जाएगा। हालांकि इसके लिए कंपनी राउटर और दूसरे डिवाइस आपके घर में इंस्टॉल करेगी।
जिओ के ट्विटर अकाउंट पर सवाल पूछे जाने के बाद लोगों को धन्यवाद देते हुए यही कहा कि जियो गीगाफाइबर के लिए दिलचस्पी दिखाने के लिए धन्यवाद और इस लिंक को क्लिक करके लोंगों को JioGigaFiber के लिए इन्वाइट कर सकते हैं|
कंपनी ने अपनी वेबसाइट पर JioGigaFiber के लिए रजिस्ट्रेशन ओपन कर दिया है और यह भी कहा है कि जिस एरिया में ज्यादा रजिस्ट्रेशन होंगे एरिया में सबसे पहले जिओ गीगा फाइबर लगाया जाएगा। कंपनी की वेबसाइट पर सिंपल ऑप्शन है नाम अड्रेस फिल करके यूजर आवेदन करा सकते हैं।
टेक्नोलॉजी से जुड़ी ख़बरें अब सिर्फ Youth Express पर.

