इसमें कोई शक नहीं कि आज के आधुनिक जीवन में ज्यादातर लोग साधारण चाय पीने की बजाय ग्रीन टी पीना ही पसंद करते है। खास करके युवा पीढ़ी के लोग जो खुद को फिट रखने के लिए केवल ग्रीन टी का ही इस्तेमाल करते है। वैसे आपकी जानकारी के लिए बता दे कि जो लोग ग्रीन टी के द्वारा अपना वजन कम करना चाहते है, उन्हें ग्रीन टी पीने से पहले उसमे यह दो चीजे जरूर मिलानी चाहिए। सबसे पहले तो ग्रीन टी में शहद मिला कर जरूर पीएं। जी हां आप चाहे तो ग्रीन टी में हल्का सा शहद मिला कर भी उसे पी सकते है। वो इसलिए क्यूकि शहद में कैलोरी की मात्रा भी कम होती है और इससे वजन भी नहीं बढ़ता।
रसोई में मौजूद है वजन कम करने का समाधान
ग्रीन टी पीने से..
हालांकि इस बात का ध्यान रखे कि ग्रीन टी को गुनगुने पानी में ही बनाएं और फिर इसमें शहद मिलाएं। इससे आपका वजन जल्दी कम होगा। इसके इलावा ग्रीन टी में मेथी पाउडर का एक चम्मच मिला कर भी इसे पी सकते है। हालांकि यह सुनने में थोड़ा अजीब लग रहा होगा, लेकिन यह तरीका वास्तव में काफी फायदेमंद है। गौरतलब है कि यह आधुनिक समय का बेहतरीन आयुर्वेदिक तरीका है। जिससे आप आसानी से अपना वजन कम कर सकते है। इसके साथ ही हम आपको ये भी बता दे कि दिन भर में तीन कप से ज्यादा ग्रीन टी पीना सेहत के लिए अच्छा नहीं होता। इसके इलावा ग्रीन टी कभी भी खाली पेट नहीं पीनी चाहिए। जी हां यह खाना खाने से एक घंटा पहले या एक घंटा बाद में ही पीनी चाहिए।
सौंफ खाने के फायदे जान, इसे खाएं बिना नहीं रह पाएंगे आप
तो अगर आप सच में अपना वजन तेजी से कम करना चाहते है तो ग्रीन टी पीने से पहले उसमे यह दो चीजें मिलाना बिलकुल न भूले।
स्वास्थ्य से जुडी ऐसी ही और भी मजेदार और लेटेस्ट न्यूज़ अब केवल Youth Express पर.


