संजय लीला भंसाली की इस फिल्म में नज़र आएँगे सलमान और आलिया

संजय लीला भंसाली

सलमान खान और आलिया भट्ट के प्रशंसक आजकल चांद पर हैं और इतनी बड़ी घोषणा के बाद वे अब शांत नहीं बैठ सकते कि संजय लीला भंसाली की अगली फिल्म में ये दोनों एक साथ नज़र आने वाले हैं। ये खबर फैलते ही इंटरनेट पर प्रशंसकों ने इनको पहली बार एक साथ बड़े परदे पर आने के लिए बहुत बधाईयां दी और अपने अपने वचार भी व्यक्त किये। जबकि यह सलमान की संजय लीला भंसाली के साथ दूसरी फिल्म है वहीँ आलिया के साथ पहली बार संजय लीला भंसाली पहली बार काम करेंगे। आलिया भट्ट ने उनके साथ करने पर उत्सुकता जताई और फिल्म उद्योग में सर्वश्रेष्ठ निर्देशकों में से एक के साथ काम करने पर वो बेहद खुश हैं।

संजय लीला भंसाली की “इंशाल्लाह” में साथ नज़र आएँगे सलमान-आलिया

1999 में सुपरहिट फिल्म हम दिल दे चुके सनम में काम करने के बाद सलमान खान और संजय लीला भंसाली 20 साल बाद एक बार फिर से साथ आ रहे हैं। ट्विटर पर ट्वीट करते हुए, सलमान खान ने खबर साझा की और लिखा, “20 साल हो गए लेकिन मुझे खुशी है कि संजय और मैं एक बार फिर से बड़े परदे पे “इंशाअल्लाह” में वापस आ रहे हैं। आलिया के साथ काम करने के लिए मैं भी काफी उत्साहित हु, और आशा करता हूँ के हमारी इस फिल्म की यात्रा को बहोत आशीर्वाद मिलेगा। जबकि, आलिया ट्वीट करती हैं, “अपनी खुली आखों से बड़ा सपना देखो ऐसा लोग कहते हैं और मैंने ऐसा किया”। संजय सर और सलमान खान एक साथ जादुई हैं और मैं उन्हें” इंशाल्लाह “नामक इस खूबसूरत यात्रा में शामिल होने पर इंतजार नहीं कर पा रही हू।

कल ही की बात है जब आलिया भट्ट को संजय लीला भंसाली के ऑफिस के बाहर स्पॉट किया गया था। जी हाँ ये है एक बड़ी घोषणा – संजय लीला भंसाली की अगली फिल्म में सलमान खान के साथ आलिया भट्ट होंगी। फिल्म का नाम इंशाल्लाह होगा। ट्विटर को लेते हुए, आलिया ने इस खबर की पुष्टि करते हुए कहा, “मैं 9 साल की थी जब मैं पहली बार संजय लीला भंसाली के कार्यालय में गई थी, और तब से मुझे उम्मीद थी कि मैं उनकी अगली फिल्म में ज़रूर रहूंगी। यह एक बहुत लंबा इंतजार था।

एंटरटेनमेंट से जुडी और भी मज़ेदार और लेटेस्ट खबरें अब सिर्फ Youth Express पर

Summary
संजय लीला भंसाली की इस फिल्म में नज़र आएँगे सलमान और आलिया
Article Name
संजय लीला भंसाली की इस फिल्म में नज़र आएँगे सलमान और आलिया
Description
ये खबर फैलते ही इंटरनेट पर प्रशंसकों ने इनको पहली बार एक साथ बड़े परदे पर आने के लिए बहुत बधाईयां दी और अपने अपने वचार भी व्यक्त किये
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Fiza Mirza

An Author, Writer.

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER