गायिका नेहा कक्कर का जब से ब्वॉयफ्रेड अभिनेता हिमांश कोहली के साथ ब्रेकअप हुआ है तब से गायिका नेहा कक्कड़ चर्चा में बनी हुई है। लेकिन अब गायिका नेहा कक्कर ने अभिनेता हिमांश कोहली को लेकर एक ऐसा बयान दिया जिसके बाद ऐसा लगा कि अभी भी गायिका नेहा कक्कड़ के दिल में अभिनेता हिमांशु के लिए थोड़ी जगह बाकी है।
दरअसल गायिका नेहा कक्कर इन दिनों अपने एक्स बॉयफ्रेंड अभिनेता हिमांश कोहली को लेकर किसी ना किसी वजह से चर्चा में बनी हुई हैं। अभी हाल ही में गायिका नेहा कक्कड़ के इंस्टाग्राम अकाउंट पर 20 मिलीयन फॉलोवर्स पूरे हो गए हैं। जिसके बाद गायिका नेहा कक्कड़ वह पहली गायिका है जिन्हें इंस्टाग्राम पर इतने ज्यादा फॉलोअर्स फॉलो करते है।
वहीं दूसरी ओर गायिका नेहा कक्कड़ ने अपने ब्रेकअप की खबरों को और अपना हाल-ए-दिल सोशल मीडिया पर बयां करने के लिए खुद को गुनहगार ठहराया और बॉम्बे टाइम्स को इंटरव्यू के दौरान बताया कि ‘मुझसे बहुत बड़ी गलती हो गई। मुझे अपनी पर्सनल लाइफ को पब्लिकली नहीं करना था। मैं बहुत इमोशनल इंसान हूं। पिछले कुछ महीनों में मेरी लाइफ में जो हुआ वो बहुत ही दुखद था। मुझे इस बात का भी दुख है मेरी पर्सनल लाइफ पब्लिक हो गई। ऐसे वक्त में ही आपको पता चलता है कि लोग आपके प्रति कितने निगेटिव हो जाते हैं’।उन्होंने कहा ‘हिमांश ने ऐसा कुछ भी नहीं किया जिसके लिए उन्हें ये सब झेलना पड़ा। हिमांश को लेकर सोशल मीडिया पर भी खूब निगेटिव कमेंट्स आए और उनके खिलाफ नफरत भी फैलाई गई। वो नफरत का हकदार नहीं है। मैं दोबारा ऐसी गलती कभी नहीं करूंगी’।
आपको बता दें कि कुछ महीने पहले गायिका नेहा कक्कड़ और अभिनेता हिमांश कोहली का ब्रेकअप हुआ था। जिसके बाद गायिका नेहा कक्कड़ ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक के बाद एक कई पोस्ट किया जिसमें उन्होंने बताया कि वह अपने ब्रेकअप को लेकर बहुत दुखी हैं और वह डिप्रेशन का शिकार भी हो गई हैं लेकिन कुछ ही देर बाद उन्होंने या पोस्ट डिलीट कर दिया था।
मनोरंजन से जुड़ी और भी मजेदार ख़बरें अब सिर्फ Youth Express पर.

