सेल सेल सेल: Readmi note 7 pro की पहली सेल आज से

redmi note 7 pro
जल्द ही लॉन्च हुए redmi note 7 pro मोबाइल की 13 मार्च को पहली सेल लग रही है। रेडमी नोट 7 प्रो की कीमत 13,999 रुपये से शुरू है, जो 4GB RAM और 64GB स्टोरेज वेरिएंट वाले सेट की है वहीं 6GB RAM और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 16,999 रुपये है।  यह सेल फ्लिपकार्ट अमेजॉन और mi.com पर दोपहर 12:00 बजे के बाद से शुरू होगी। इस सेल में एक फायदा और भी होगा कि वह redmi note 7 pro  के साथ साथ readmi note 7 की भी बिक्री होगी।
6 मार्च को लगे रेडमी नोट 7 के सेल में कुछ ही मिनटों में काफी अधिक बिक्री हुई थी, कंपनी का दावा यह है कि पिछले सेल में 200000 सैटो की बिक्री हुई थी इसी बात को ध्यान में रखते हुए इस बार फिर रेडमी नोट 7 को बेचा जा रहा है।
रही बात redmi note 7 pro के फीचर की तो वह बड़े ही अच्छे हैं…
इसमें तीन रंगों नेप्च्यून ब्लू, क्लासिक स्पेस ब्लैक, नेबुला रेड में यह सेट उपलब्ध है और
6.30-inch FHD+ Dot Notch डिस्प्ले है, इसमें
4000mAh बैटरी विद क्विल चार्ज 4+ सपोर्ट के साथ दिया गया है, इसमें Kryo™️ 460 | Qualcomm® Snapdragon™ 675 Octa-core प्रोसेसर का यूज़ किया गया है और डिस्प्ले का रिजॉल्यूशन 2340×1080 FHD+, 409 PPI है।
इसमें 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी रियर कैमरा विद f/1.79 apperture  के साथ है और 5 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा है।
13 मेगापिक्सल AI फ्रंट कैमरा कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास के साथ लगाया गया है और 5 ग्रेडिएंट रिफ्लेक्टिव ग्लास से बैक पर फर्निशिंग दी गई है।
खास बात तो यह है की जिओ और एयरटेल इसमें ऑफर दे रहे हैं …
एयरटेल  249 रुपये और 349 रुपये वाले प्रीपेड रिचार्ज पैक्स के तहत रेडमी नोट 7 प्रो के  बायर्स को डबल डाटा का फायदा देगी।
और एयरटेल के जैसे ही जिओ भी डबल डाटा का फायदा देगी जिसमें की  कस्टमर्स को जियो के 198 रुपये या इससे ज्यादा पैसे वाले प्रीपेड प्लान से रिचार्ज करना होगा, इसके बाद उस रिचार्ज  से  जितना डाटा मिलेगा, उतना ही एक्स्ट्रा डाटा जियो आपके माई जियो अकाउंट में क्रेडिट कर देगी। इसके अलावा भी फोन के खरीदार को 2400 रुपये के कैशबैक वाउचर  मिलेंगे। जिससे 299 रुपये या इससे ज्यादा के रिचार्ज के दौरान रिडीम किया जा सकेगा।
देखा जाए तो यह सेट खरीदारों के जेबो पर भारी बोझ नहीं बनेगी।
टेक्नोलॉजी से जुड़ी ख़बरें अब सिर्फ Youth Express पर.
Summary
सेल सेल सेल: redmi note 7 pro की पहली सेल आज से - Youth Express
Article Name
सेल सेल सेल: redmi note 7 pro की पहली सेल आज से - Youth Express
Description
redmi note 7 pro मोबाइल की 13 मार्च को पहली सेल लग रही है। redmi note 7 pro की कीमत 13,999 रुपये से शुरू है, जो 4GB RAM, 64GB स्टोरेज वेरिएंट वाले सेट की है
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Vasundhara Singh

A Former videomaker -Stichio A former intern at- News World Hindi Channel Former intern at-India Tv Web desk Journalist - Youth Express

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER