Samsung Galaxy S10 दुनिया का सबसे पहला 5G स्मार्टफोन है| इस सेट को दक्षिण कोरिया में लॉन्च कर दिया गया है। दक्षिण कोरिया में ही सबसे पहले 5G सेवा को व्यवसायिक तौर पर शुरू किया गया है। Samsung Galaxy S10 5G को फरवरी में आयोजित हुए MWC 2019 में पेश किया गया था। यह samsung कंपनी का पहला 5G स्मार्टफोन है। आधिकारिक तौर पर 5 अप्रैल से यह स्मार्टफोन दक्षिण कोरिया में सेल के लिए उपलब्ध हो गया है। वहीं, Samsung अपने पहले 5G स्मार्टफोन को अन्य देशों में भी उपलब्ध कराने के लिए कंपनी के टेलिकॉम ऑपरेटर्स के साथ काम कर रही है। इसकी कीमत कोरिया में $1,200 लगभग Rs 84,000 में लॉन्च किया गया है।
65 रुपये में मिलेगा Netflix subscriptionप्लान
क्या है Samsung Galaxy S10 के स्पेफिकेशन?
Samsung Galaxy S10 5G में 6.7 इंच का डायनॉमिक AMOLED एज-टू-एज डिस्प्ले दिया गया है। जिसमें एचडी क्वालिटी के वीडियो एवं कंटेंट को देख सकते हैं। यह स्मार्टफोन हेक्सा कैमरे सेटअप के साथ आता है। इसमें कुल 6 कैमरे दिए गए हैं, इसके बैक में 4 रियर कैमरा और फ्रंट में दो सेल्फी कैमरे दिए गए हैं।
परफॉर्मेंस की बात करे तो फोन में Exynos 9820 ऑक्टाकोर प्रोसेसर पर काम करता है। वही फोन 256GB की इंटरनल स्टोरेज के साथ आता है। फोन में लॉन्ग लाइफ बैटरी के लिए 4,500 एमएएच की बैटरी दी गई है। साथ ही, फोन 25W सुपरफास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है। फोन तीन कलर ऑप्शन मैजिस्टिक ब्लैक, रॉयल गोल्ड और क्राउन सिल्वर कलर में उपलब्ध होंगे। Samsung Galaxy S10+ खरीदें यहां।
आगरा करे तो इस स्मार्टफोन के साथ ही Samsung सुपरफास्ट 5G कनेक्टिविटी वाले स्मार्टफोन्स की दुनिया में कदम रखा है । इसमें आपको 4G स्मार्टफोन के मुकाबले 20 गुना ज्यादा स्पीड से इंटरनेट का लाभ मिलेगा। इसमें आप किसी भी लोकप्रिय टीवी शो को मिनटों में डाउनलोड कर सकेंगे।
सैमसंग प्रतिद्वंदी कंपनी LG भी अपने 5G सेट V50 ThinQ फ़ोन को इसी महीने लांच करने वाली है| कमर्सिअल तौर पे 5G सेवा को शुरू कर के साउथ कोरिया में तकनिकी निर्माण को मौका दिया है|
टेक्नोलॉजी से जुड़ी ख़बरें अब सिर्फ Youth Express पर.


