चेन्नई सुपर किंग्स ने दर्ज की एक और जीत अपने इस दुश्मन पर

चेन्नई सुपर किंग्स जीत
चेन्नई सुपर किंग्स जीत : चेन्नई सुपर किंग्स और किंग्स इलेवन पंजाब के बीच आज एक और मुकाबला खेला गया। हालांकि पिछले मैच में मुंबई इंडियंस के हाथों चेन्नई सुपर किंग्स को हार का सामना करना पड़ा और आईपीएल 2019 के 12वें सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स की ये पहली हार थी, लेकिन चेन्नई सुपर किंग्स ने एक बार फिर वापसी करते हुए मैदान पर एक और जीत दर्ज की है।

22 रनों से चेन्नई सुपर किंग्स ने जीता मैच –

चेन्नई सुपर किंग्स ने मुंबई के हाथों आईपीएल 2019 की पहली हार पाने के बाद आज जब मैदान में उतरी तो उसने बेहतरीन पारी खेली सबसे पहले मैदान पर बल्लेबाजी करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने शानदार बल्लेबाजी की और किंग्स इलेवन पंजाब के गेंदबाजों के छक्के छुड़ा दिए। डू प्लेसिस ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 38 गेंदों में 54 रन बनाया तो वही शेन वॉटसन ने 24 गेंदों में 26 रन बनाया उसके बाद मैदान पर उतरे महेंद्र सिंह धोनी ने 23 गेंदों में 37 रन की नाबाद पारी खेली… रविचंद्रन अश्विन ने पंजाब की ओर से तीन विकेट चटकाए… वहीं चेन्नई सुपर किंग्स ने 20 ओवर में 3 विकेट गंवाकर 160 रनों का लक्ष्य पंजाब के सामने रखा….
किंग्स इलेवन पंजाब ने 160 रनों का पीछा करने की कोशिश तो की लेकिन वह चेन्नई सुपर किंग्स के गेंदबाजों के अगले हताश ही नजर आए, पंजाब की ओर से के एल राहुल ने 47 गेंदों में 55 रन बनाया तो वहीं सरफराज खान ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 59 गेंदों में 67 रन का योगदान टीम को दिया… लेकिन उसके बाद मैदान पर उतरी टीम ज्यादा कुछ नहीं कर सकी और पंजाब की टीम 20 ओवर में 5 विकेट गंवाकर 138 रन पर ही सिमट गई। हरभजन सिंह और स्कॉट ने चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से दो दो विकेट चटकाए जबकि हरभजन सिंह ने एक मेडन और भी किया है।
फिलहाल चेन्नई सुपर किंग्स ने मुंबई इंडियंस से हारने के बाद अपनी जीत का लय अभी भी बरकरार रखा है और अगर चेन्नई ने यही लय आगे भी बरकरार रखी तो बेशक वह आईपीएल के फाइनल में पहुंचने की प्रबल दावेदार के रूप में देखी जा रही है।

Somendra Singh

Former Web Desk Journalist - Aaj ka Reporter

Former Web Desk Journalist - Samachar live

Former Video Editor - Prabhatam Advertising

Web Desk Journalist - Indiaalive

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER