इंटरनेट की दुनिया की एक नई तकनीक 5G नेटवर्क लाॅन्च होने के लिए तैयार है। 2G , 3G, 4G नेटवर्क के बाद अब दक्षिण कोरिया आज पांच अप्रैल को कोरिया के 85 शहर में 5जी नेटवर्क की सुविधा लाॅन्च करेगा। इसके बाद द.कोरिया 5G नेटवर्क वाला पहला देश बनेगा। 5जी नेटवर्क आने के बाद वायरलेस इंटरनेट की रफ्तार 4जी नेटवर्क की तुलना में 20 गुना तक बढ़ जाएगी।
इससे पहले अमेरिका की एटीएंडटी नमक कंपनी ने दुनिया में पहली व्यवसाइक 5g तकनीक लांच की थी, जो अमेरिका के 12 शहर में काम करती है|
द.कोरिया के टेलिकॉम कंपनी के अनुसार इस साल उनके देश में करीब 30 लाख से ज्यादा यूजर 5g के उपयोगकर्ता हो जाएंगे| इसके साथ ही एक स्थानीय कंपनी ने बेहद सस्ते 5g प्लान की घोषणा की है|
अगले साल तक भारत में भी होगी शुरू
5 जी के लिए इस साल जुलाई या अगस्त में स्पेक्ट्रम की निलामी होनी की उम्मीद है। स्पेक्ट्रम खरीदने के बाद कंपनियां इन्फ्रास्टक्चर तैयार करेंगी फिर सर्विसेस शुरू होंगी। माना जा रहा है भारत में 5जी सेवा अगले साल ही शुरू होगी।
5G नेटवर्क की इतनी होगी स्पीड
4G नेटवर्क की अधिकतम स्पीड अब तक 45 मेगाबाइट प्रति सेकेंड रिकाॅर्ड की गई है। 5G नेटवर्क में यह स्पीड 1 गीगाबाइट प्रति सेकेंड पहुंच जाएगी। यानी ढ़ाई घंटे की एक हाई क्वालिटी फिल्म को एक सेकेंड में डाउनलोड किया जा सकता है। माना जा रहा है कि 5G नेटवर्क आने के बाद टोस्टर से टेलीफोन और इलेक्ट्रिक कार से पावर ग्रिड तक तकनीक में बदलाव देखने को मिलेंगे।
इसके साथ ही 4G की 20 गुणा ज्यादा डाटा डाउनलोड कर सकेंगे| इसके साथ ही 5g टेक्निक वाले डिवाइस की भी जरुरत होगी ,इसके मद्देनज़र रखते हुए सैमसंग अपने फोन “सैमसंग गैलेक्सी एस 10g ” की शुक्रवार करेगा|
5G नेटवर्क के आयने के बाद 1Gb प्रति सेकंड होगी सपीड़| साथ ही 565 अरब डॉलर की वृद्धि वैश्विक अर्थव्यवस्था में होगी|
द. कोरिया के बाद चीन और अमेरिका में भी जल्द ही यह सेवा
चीन और अमेरिका की बड़ी कंपिनयां 5जी तकनीक को जल्द से जल्द लाने की तैयारी मे है, लेकिन फिलहाल द. कोरिया दोनों देशों काे इस मामले में पीछे छोड़ रहा है। इस तकनीक का सबसे अधिक लाभ आर्टिफिशिय इंटेलिजेंस तकनीक को मिलेगा। इसका बाजार और यूजर्स क सेवा सेक्टर पर सर्वाधिक असर पड़ेगा।