आज दुनियाभर में रोज आए दिन नए-नए टेक्नोलॉजी को विकसित किया जा रहा है। तो ऐसे में इसके साथ हमें कई ऐसे उपकरण भी देखने को मिल रहे है जिसके बारे में कुछ साल पहले तक सोचना लोगो के लिये पागलपन समझा जाता था। आपको पता होगा कि हर क्षेत्र में नए डेवलपमेंट हो रहे है फिर चाहे व इलेक्ट्रॉनिक्स का क्षेत्र हो या फिर कोई और चीज का। अब कैमरे को लेकर हाल ही में एक खास टेक्नोलॉजी लोमोग्राफी कंपनी की तरफ से विकसित की गई है जो कि लिक्विड बेस है।
यह कैमरा तस्वीरों को देगा विशेष प्रभाव
जी हां आपको बता दें कि अभी हाल ही में लोमोग्राफी कंपनी ने तस्वीरों को एक विशेष प्रभाव देने के लिए एक अनूठा कैमरा बनाया है। आपको बता दें कि यह दुनिया का ऐसा पहला कैमरा लांच किया गया है जिसमें लिक्विड से भरा लेंस लगा हुआ है। इसमें इंटरस्ट्रिंग प्रभाव दिखाता है। लोमोग्राफी कंपनी पिछले साल से इस तरह के कैमरे पर काम कर रही है जो कि अब जाकर पूर्ण रूप से जाकर सफल हुआ है।
लेंस में इस चीज का किया गया है प्रयोग
आपको बता दे कि यह कैमरा प्लास्टिक का बना हुआ है जिसमें आपको यह जानकर हैरानी होगी कि यह कैमरा आपको 35 मिमी की फिल्म में जो कुछ भी पसंद है वह उसे शूट कर सकता है। इस कैमरे में प्रयोग किया गया लिक्विड लेंस में ट्यूब और वाल्व का उपयोग किया गया है। जिसमें एक सिरिंज के माध्यम से तरल भरा गया है।
इस माह शुरू होगी कैमरे की डिलेवरी
इस कैमरे के लेंस में तरल पदार्थ जैसे कि चाय या कॉफी, पतले पेंट, सोया दूध या डिटर्जेंट, का प्रयोग लेंस में किया जा सकता है। कैमरे में इनके अलग-अलग प्रयोग से अलग-अलग प्रभाव देखने को मिलेगा। यह कैमरा की डिलेवरी नवंबर माह के अंत से शुरू होगी। जिसमें आप भी कैमरा को आसानी से बुक कर सकते है।



