साल 2023 ऑटो सेक्टर के लिए दमदार रहा, क्योंकि इस साल इस सेक्टर में जबरदस्त बूम दिखाई दिया. कई बाइक्स, कार और इलेक्ट्रिक व्हीकल इस साल लॉन्च हुए. अगर बात करें बाइक्स की, की तो इनमें रॉयल एनफील्ड, हार्ले डेविडसन, ट्रायम्फ और अप्रीलिया समेत कई बाइक्स ने धूम मचाई. तो आइए देखते हैं कि इंडियन मार्केट में इस साल की चर्चित 10 बाइक्स.
1. Hero Xtreme 160R 4V
हीरो की इस बाइक को जून में लॉन्च किया गया था. इसमें 160 सीसी का ऑयल कूल्ड इंजन है, जो 16.6 एचपी की पावर प्रोड्यूस करता है. इस बाइक की शुरुआती कीमत 1.27 लाख रुपए है.
2. Triumph Speed 400 & Triumph Scrambler 400X
Triumph ने बजाज के साथ मिलकर 2 बाइक लॉन्च कीं. जुलाई में आई दोनों बाइक्स में 398.15 सीसी का इंजन है, जो 40 एचपी की पावर जनरेट करता है. Price की बात करें तो Speed-400 की शुरुआती कीमत 2.33 लाख रुपए है, तो वहीं Scrambler-400X की शुरुआती कीमत 2.62 लाख रुपए है.
3. Harley-Davidson X440
Harley ने Hero के साथ मिलकर जुलाई में ये बाइक लॉन्च की. Davidson X440 की 3 महीने में ही 1000 यूनिट्स बिकी. ये बाइक 27 एचपी की पावर जनरेट करती है और इसकी शुरुआती कीमत 2.29 लाख है.
4. Hero karizma XMR 210
हीरो कंपनी ने अपनी पॉपुलर और आइकॉनिक बाइक karizma XMR 210 लॉन्च की, अगस्त में लॉन्च इस बाइक में 210 सीसी का लिक्विड कूल्ड इंजन लगा है, जो 25.5 एचपी की पावर जनरेट करता है. इस बाइक के Price की बात करें तो ये 1.72 लाख से स्टार्ट होती है.
5. KTM 390 Duke
सितंबर में लॉन्च हुई इस बाइक में 399 सीसी का इंजन लगा है. जो 45 एचपी की पावर प्रोड्यूस करता है. इस बाइक की शुरुआती कीमत 3.10 लाख है.
6. TVS Apache RTR 310
इस बाइक को भी सितंबर में लॉन्च किया गया था. इसमें 312.12 सीसी का लिक्विड-कूल्ड इंजन है, जो 35.6 पीएस की पावर जनरेट करता है और इसकी शुरुआती कीमत 2.42 लाख रुपए है।
7. Royal Enfield Himalayan 450 & Bullet 350
2023 में इस कंपनी ने 2 बाइक लॉन्च की, पहली सितंबर में बुलेट-350 और नवंबर में हिमालयन-450। बुलेट-350 की शुरुआती कीमत 1.74 लाख है और हिमालयन-450 की शुरुआती कीमत 2.69 लाख की है. 452 सीसी इंजन वाली हिमालयन बाइक की मैक्सिमम पावर 40 एचपी की है.
8. Royal Enfield Super Meteor 650
लंबे इंतजार के बाद 2023 में रॉयल एनफील्ड के सुपर मीटिओर 650 बाइक मॉडल को लॉन्च किया गया और बाइक क्रूजर स्टाइल में पेश किया गया. इसकी कीमत करीब 3.60 लाख रुपये है.
9. Yamaha R3 & Yamaha MT-03
यामाहा ने रिसेंटली दिसंबर में ही इन दोनों बाइक को लॉन्च किया. दोनों ही बाइक में 321 सीसी का लिक्विड कूल्ड इंजन है, जो 42 एचपी की पावर जनरेट करता है. Yamaha R3 की शुरुआती कीमत 4.64 लाख और Yamaha MT-03 की शुरुआती कीमत 4.59 लाख है.
10. Aprilia RS457
इटेलियन कंपनी Aprilia ने दिसंबर में RS457 लॉन्च की, ये बाइक 457 सीसी इंजन से लैस है और 47 एचपी की पावर जनरेट करती है। इसकी शुरुआती कीमत 4.10 लाख रुपए है.

