यूं तो सलमान अपने फॉर्म हाउस पर बर्थडे मनाते हैं, लेकिन इस बार का जन्मदिन थोड़ा अलग रहा, क्योंकि उन्होंने बहन अर्पिता के घर जन्मदिन मनाया और भांजी आयत के साथ केक काटा। आपको बता दें कि, इस दिन अर्पिता की बेटी आयत का भी बर्थडे होता है। आज सलमान 58 के हुए तो उनकी भांजी 4 साल की।
https://www.youtube.com/shorts/JKTnmBcP0yQ
वीडियो में आप देख सकते हैं सलमान के बर्थडे सेलिब्रेशन में उनका पूरा परिवार और दोस्त साथ हैं। और खूब एन्जॉय कर रहे हैं। इस सेलिब्रेशन में सलमान की रूमर्ड गर्लफ्रेंड यूलिया वंतूर भी मौजूद थीं। इसके अलावा अरबाज खान, अरहान खान, हेलन, अलवीरा, आयुष शर्मा, अर्पिता खान और बॉबी देओल भी इस जश्न में नजर आए।