2023 खत्म होने वाला है और लोग न्यू ईयर प्लान बनाने में बिजी हैं। कुछ तो प्लान बनाकर घूमने भी निकल पड़े हैं। ज्यादातर लोग नए साल का जश्न पहाड़ों पर ठंडी वादियों के बीच मनाना पसंद करते हैं। अगर आप भी इसके शौकीन हैं, तो थोड़ा सोच-समझकर अपना प्लान बनाएं, क्योंकि पहाड़ों पर ट्रैफिक जाम है।
हिमाचल प्रदेश में पर्यटकों की भीड़
New Year सेलिब्रेशन के लिए बड़ी संख्या में लोग हिमाचल का रूख कर रहे हैं। आलम ये है कि पर्यटकों की भीड़ से रास्ते जाम हो गए हैं. इसकी वजह से गाड़ियां सड़कों पर रेंग रही हैं। क्रिसमस पर भी हजारों टूरिस्ट अटल टनल, रोहतांग ला पर भीषण जाम में फंसे रहे। हिमाचल में अगले एक हफ्ते तक पर्यटकों की यही भीड़ देखने को मिलने वाली है।
शिमला में सैलानियों का सैलाब
नए साल के लिए शिमला में भी बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंच रहे हैं। कालका-शिमला रूट की सभी ट्रेनें 5 जनवरी तक के लिए पैक हैं और लंबी वेटिंग चल रही है। बाय रोड भी लोग शिमला पहुंच रहे हैं इसकी वजह से ट्रैफिक जाम हो रहा है। सोलन के सनवारा टोल प्लाजा और मंडी के पंडोह से मनाली तक लंबा जाम लग रहा है, तो अगर आप भी ऐसी किसी जगह पर जाने का मन बना रहे हैं तो पहले ट्रैफिक रूट जरूर देख लीजिएगा।
