हिमेश रेशमिया का सुपरहिट गाना ‘आशिक बनाया आपने’ एक बार फिर बोल्ड अंदाज में रिलीज हुआ है। फिल्म हेट स्टोरी-4 में ये गाना नए वर्जन के साथ लॉन्च गया है। फिल्म की लीड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला इस गाने में बोल्ड डांस करती नजर आ रही हैं।
‘आशिक बनाया आपने’ गाने के नए वर्जन में हिमेश रेशमिया के साथ नेहा कक्कड़ की आवाज है। इस गाने को तनिष्क बाग्ची ने कंपोज किया है। गाना लॉन्च होने के बाद से ही लोगों की प्रतिक्रिया सोशल मीडिया में दिखने लगी है और गाना ट्विटर पर टॉप ट्रेंड करने लगा है।
हेट स्टोरी सीरिज की चौथी फिल्म हेट स्टोरी-4 एक थ्रिलर फिल्म है। फिल्म में उर्वशी रौतेला, करण वाही, विवान भथेना और इहाना ढिल्लन लीड रोल में दिखाई देंगे। फिल्म का ट्रेलर आने के बाद दर्शकों से पॉजीटिव रिस्पोंस मिला था। इसी तरह हिमेश रेशमिया के पुराने हिट गाने को नए रूप में भी लोग पसंद कर रहे हैं। गाने और ट्रेलर की अच्छी लोकप्रियता के बाद फिल्म को कितना फायदा होगा ये तो 9 मार्च को ही मालूम पड़ेगा, जब फिल्म रिलीज होगी।
नए वर्जन में लॉन्च हुआ ‘आशिक बनाया आपने’