मोबाइल ऐप Voter Helpline के जरिए चेक करें वोटर लिस्ट में अपना नाम

Voter Helpline

लोकसभा चुनाव 2019 का पहला मतदान 11 अप्रैल को होना है। देश के 20 राज्यों में 91 सीटों पर मतदान होगा जिस पर मत अधिकारी अपना मत देंगे। इस बीच लोग यह जाना जरूर चाहेंगे कि उनका नाम वोटर लिस्ट में है या नहीं है, इसीलिए पहली बार लोकसभा चुनाव 2019 मोबाइल एप्लीकेशन के जरिए वोटर्स अपना नाम वोटिंग लिस्ट में चेक कर सकेंगे।
इस एप्लीकेशन का नाम ‘Voter Helpline’ है। आपको यह बता दे कि इससे उपयोग किस प्रकार स्मार्ट फोन के जरिए कर सकते हैं ;

आपको सबसे पहले चुनाव आयोग की ऐप Voter Helpline अपने स्मार्टफोन में इंस्टॉल करना होगा। चुनाव आयोग का यह मोबाइल एप्लीकेशन एंड्राइड फोन यूजर और आईओएस दोनों के लिए उपलब्ध है। इस ऐप को डाउनलोड कर आप न सिर्फ वोटर लिस्ट में अपना नाम है या नहीं देख पाएंगे, बल्कि और भी कई तरह की जानकारी पा सकेंगे। इतना ही नहीं बल्कि इसके अलावा वोटर्स चुनाव के नतीजे भी इस पर देख पाएंगे, जो

 

चुनाव आयोग द्वारा सर्टिफाइड यानी बिल्कुल सटीक होंगे | 

तो चलिए आपको बता दें कि चुनाव आयोग के ऐप Voter Helpline की मदद से आप वोटर लिस्ट में नाम कैसे चैक कर सकते हैं?

1.सबसे पहले एप को इंस्टॉल करना होगा उसके बाद Voter Helpline ऐप खोलते ही आपको होम स्क्रीन में नीचे बीच में दिए वोटर हेल्पलाइन वाले बटन पर क्लिक करना होगा|

2. इसके बाद में एक नया पेज खुलेगा जहां voters को Search Your Name in Electoral Roll पर क्लिक करना होगा।

3. जहां दो ऑप्शन दिखेंगे- search by details or search by EPIC no.

सर्च बाय डिटेल में पूछी गई जानकारी सावधानी से भरनी होंगी। अगर आपके पास वोटर कार्ड नंबर है तो आप सर्च बाई EPIC से अपना नाम वोटर लिस्ट में देख सकते हैं।

सारी डिटेल भरने के बाद वोटर्स को नीचे सर्च बटन पर क्लिक करना होगा और जहां एक नया पेज खुलेगा जिसमें वोटर्स की सारी डिटेल्स होंगी, जिसमें पोलिंग स्टेशन और वोटिंग सीरियल नंबर दर्ज होगा।

अगर वोटर्स को यह डिटेल्स नहीं दिखाई देती हैं तो फिर इस बार आप वोट नहीं डाल पाएंगे। इसके लिए आपको एक बार फिर से अपना नाम वोटिंग लिस्ट में रजिस्टर करना होगा। जो आप चुनाव आयोग की इस ऐप से कर पाएंगे।

इस बार के लोकसभा चुनाव आयोग में आधुनिक तकनीक का उपयोग किया गया है जिससे कि सभी वोटर्स अपने मत का उपयोग कर सके।

 

टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें अब सिर्फ Youth Express पर.

Summary
मोबाइल ऐप Voter Helpline के जरिए चेक करें वोटर लिस्ट में अपना नाम- Youth Express
Article Name
मोबाइल ऐप Voter Helpline के जरिए चेक करें वोटर लिस्ट में अपना नाम- Youth Express
Description
इसीलिए पहली बार लोकसभा चुनाव 2019 मोबाइल एप्लीकेशन के जरिए वोटर्स अपना नाम वोटिंग लिस्ट में चेक कर सकेंगे। लोकसभा चुनाव 2019 का पहला मतदान 11अप्रैल को होगा| इस एप्लीकेशन का नाम 'Voter Helpline' है।
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Vasundhara Singh

A Former videomaker -Stichio A former intern at- News World Hindi Channel Former intern at-India Tv Web desk Journalist - Youth Express

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER