शनि प्रकोप से है परेशान, तो ये चीज खरीदकर लाएं घर पर, जानियें इसके बारे में

शनि प्रकोप से है परेशान, तो ये चीज खरीदकर लाएं घर पर, जानियें इसके बारे में

सनातन धर्म में शनि को कर्मों का देवता माना गया है इनकी पूजा अर्चना करने से जातक को शुभ फलों की प्राप्ति होती है तो वही बुरे कर्म करने वालों को शनि दंड भी देते हैं ऐसे में अगर आप शनि प्रकोप झेल रहे हैं और इससे छुटकारा पाना चाहते हैं तो आप कुछ चीजों को शनिवार के दिन खरीदकर अपने घर ले आएं। माना जाता है कि इन चीजों को घर में रखने से शनि का प्रकोप कम हो जाता है और तरक्की मिलती है तो आज हम आपको अपने इस लेख द्वारा उन्हीं के बारे में बता रहे हैं तो आइए जानते हैं।

शनि प्रकोप ऐसे पाएं छुटकारा

ज्योतिष अनुसार अगर आप शनि देव का आशीर्वाद पाना चाहते हैं और शनि प्रकोप से राहत पाना चाहते हैं तो ऐसे में आप शनि यंत्र को अपने घर में लाकर स्थापित करें। घर में शनि यंत्र की स्थापना करने से शनिदेव प्रसन्न हो जाते हैं और सुख समृद्धि का आशीर्वाद प्रदान करते हैं इसके साथ ही जातक को शनि के दोष और कष्टों से भी राहत मिल जाती है।

घर पर रखे ये पुस्तक

घर में शनि यंत्र स्थापित करने के बाद रोजाना उसकी पूजा करनी चाहिए इससे घर में सुख सौभाग्य आता है। शनि महाराज का आशीर्वाद पाने के लिए घर के पूजन स्थल पर आप शनि देव चालीसा की पुस्तक जरूर रखें। साथ ही शनिवार को सूर्यास्त के बाद पाठ करने से शनि पीड़ा से मुक्ति मिलती है। जिसका असर आपको धीरे-धीरे दिखाई देने लगेगा।

Sundram Chaurasia

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER