पहला क्वालीफायर मुकाबला आज, फाइनल में पहुंचने को बेताब है मुंबई और दिल्ली

इंडियन प्रीमियर लीग सीज़न 2020 का पहला क्वालीफायर मुकाबला आज शाम को खेला जाना है। आज के इस मैच में एक तरफ़ चार बार की चैम्पियन रही मुंबई इंडियंस होंगी वहीं दूसरी तरफ अपने पहले खिताब की कवायद में जुटी दिल्ली कैपिटल्स है। बड़े मैचों में खेलने का विशेष अनुभव रखने वाली मुंबई इंडियंस और इंडियन प्रीमियर लीग सीज़न 2020 में शानदार प्रदर्शन करने वाली दिल्ली कैपिटल्स के बीच का कांटे की टक्कर होने की पूरी संभावना है। आपको बता दें की यह मैच जो भी टीम जितेगी उसे डायरेक्ट 10 नवंबर को होने वाले आईपीएल के फाइनल का टिकट मिल जाएगा। वही हारने वाली टीम को एक और मौक़ा मिलेगा फाइनल मैच में जगह बनाने के लिए।

टूर्नामेंट के पहले क्वालीफायर मैच से पहले जान लीजिए इससे जुड़ी बातें। कब और कहां देख सकते हैं आज होने वाला यह मुकाबला।

किन टीमों के बीच खेला जाएगा टूर्नामेंट का पहला क्वालीफायर मुकाबला?

आइपीएल के 13वें एडिशन का पहला क्वालीफायर मुकाबला मुंबई इंडियंस (MI) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) के बीच खेला जाएगा।

कहां खेला जाएगा आईपीएल 2020 का पहला क्वालीफायर मुकाबला?

दुबई में खेला जाएगा मुंबई इंडियंस (MI) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) के बीच का यह मुकाबला।

कब और कितने बजे खेला जाएगा आईपीएल 2020 का पहला क्वालीफायर मुकाबला?

मुंबई इंडियंस (MI) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) के बीच खेला जाने वाला यह मुकाबला भारतीय समय के मुताबिक शाम साढे सात बजे शुरू होगा।

कितने बजे होगा IPL 2020 के पहले क्वालीफायर मैच में टॉस?

मुंबई इंडियंस (MI) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) के बीच टॉस मैच शुरू होने से आधे घंटे पहले सात बजे होगा।

कहां देख सकते हैं आईपीएल 2020 के पहले क्वालीफायर मैच का लाइव टेलीकास्ट ?

मुंबई इंडियंस (MI) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) के बीच खेले जाने वाले आइपीएल 2020 के पहले क्वालीफायर मैच का लाइव टेलीकास्ट स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के सभी चैनलों पर देखा जा सकता है।

कहां देख सकते हैं मुंबई इंडियंस (MI) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) के बीच पहले क्वालीफायर मैच की लाइव स्ट्रीमिंग?

मुंबई इंडियंस (MI) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) के बीच होने वाले पहले क्वालीफायर मैच की Live Streaming आप Hotstar App पर देख सकते हैं।

स्पोर्ट्स से जुड़ी अन्य खबरों के लिए लाईक करे यूथ एक्सप्रेस को

Sumit Shukla

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER