भारत और इंग्लैंड के बीच खेली गई पांच टी-20 मैचों की सीरीज के आखिरी मैच में भारतीय ओपनर अभिषेक शर्मा ने 135 रन बनाकर तूफानी शतक ठोका। युवा बल्लेबाज शर्मा ने 37 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया यह भारत की ओर से टी-20 में लगाया दूसरा सबसे तेज शतक है। 135 रनों की पारी में अभिषेक शर्मा ने 54 गेंदों का सामना किया जिसमें 7 चौके और 13 छक्के शामिल हैं। यह स्कोर टी-20 इंटरनेशनल मैच में किसी भारतीय बल्लेबाज का सबसे सर्वोच्च स्कोर है। इस स्कोर के साथ ही अभिषेक शर्मा ने शुभमन गिल के 126 रनों के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया। इसके अलावा वह एक टी-20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय खिलाड़ी बन गए उन्होंने कप्तान रोहित शर्मा के रिकॉर्ड को भी ध्वस्त कर दिया।
रोहित शर्मा ने साल 2017 में श्रीलंका के खिलाफ एक टी-20 मैच में 10 छक्के लगाए थे। अभिषेक शर्मा ने 13 छक्के लगातार इस रिकॉर्ड को धाराशायी कर दिया। इसके साथ ही वह एक मैच में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले दुनिया पांचवें संयुक्त खिलाड़ी बन गए। बताते हैं कि एक टी-20 मैच में किन बल्लेबाजों ने सबसे ज्यादा छक्के लगाए।
हजरतुल्लाह जजई
अफगानिस्तान के बल्लेबाज हजरतुल्लाह जजई एक मैच में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज है। जजई ने आयरलैंड के खिलाफ 162 रनों की पारी खेली थी जिसमें 16 छक्के लगाने में सफलता हासिल की थी।
फिन एलन
कीवी बल्लेबाज फिन एलन ने पाकिस्तान के खिलाफ साल 2024 में खेले गए टी-20 मैच में 137 रनों की पारी खेली थी। इस पारी में उनके बल्ले से 16 छक्के निकले थे।
सिकंदर रजा
जिंबाब्वे के ऑलराउंडर सिकंदर रजा ने साल 2024 में गाम्बिया के खिलाफ 133 रनों की पारी खेली था। इस पारी में रजा ने 15 छक्के ठोके थे।
एरोन फिंच
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान एरोन फिंच ने साल 2013 में इंग्लैंड के खिलाफ 156 रन बनाए थे। इस पारी में उन्होंने 14 छक्के लगाए थे।
अभिषेक शर्मा
रविवार 2 फरवरी को इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए मुंबई के मैच में अभिषेक शर्मा ने 135 रनों की पारी खेली। इस पारी में 7 चौके और 13 छक्के जड़े।
रोहित शर्मा
साल 2017 में श्रीलंका के खिलाफ खेले गए टी-20 मैच में रोहित शर्मा ने 10 छक्के लगाए थे। वह किसी भारतीय बल्लेबाज की ओर से एक मैच में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ी बने थे।