हम अक्सर देखते है कि जब भी हम कही पार्टी या कहीं होटल में जाते है तो हम हमेशा वाइट राइस ही आर्डर करते है और वैसे भी ज्यादातर लोगो को वाइट चावल खाना ही बहुत पसंद होता है। हालांकि, चावल खाने में स्वादिष्ट तो बहुत होता है लेकिन यह हमारी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद भी होता है। क्या आप ये जानते है कि ब्राउन राइस में वाइट राइस की तुलना में कहीं अधिक फाइबर की मात्रा पाई जाती है। तो आज हम जानते है कि ब्राउन राइस क्यो होता है फायदेमंद।
फाइबर की पाई जाती है अच्छी मात्रा
बता दें कि ब्राउन राइस में कैलोरी की मात्रा कम और फाइबर की मात्रा अच्छी-खासी पाई जाती है। जिससे मेटाबॉलिज्म बेहतर होता है। जिससे आपको वजन कम करने में मदद मिलती है।
दिल की बीमारियों का भी खतरा रहता है कम
हालांकि, ब्राउन राइस का सेवन करने से कोलेस्ट्रॉल का लेवल ठीक बना रहता है जिससे धमनियां ब्लॉक होने का खतरा कम रहता है। दिल से जुड़ी बीमारियों के होने का खतरा भी कम बना रहता है।
शरीर की हड्डियों को करता है मजबूत
वहीं, ब्राउन राइस में मैग्नीशियम की काफी अच्छी मात्रा में पाया जाता है और मैग्नीशियम हड्डियों के लिए आवश्यक तत्व भी होता है। इसलिए ब्राउन चावल के सेवन से हमारे शरीर की हड्डियां भी मजबूत बनी रहती हैं।
खास बात
आपको बता दें कि ब्राउन राइस जो होता है वह वाइट राइस की तुलना में थोड़ा मंहगा मिलता है। जो खाने में स्वादिष्ट भी होता है। वहीं, यह राइस हमारे स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद भी होता है। जिसका सेवन करने से हमारे शरीर में बहुत सी बीमारियों का खतरा कम बना रहता है। बता दें कि ब्राउन राइस खाने की सलह कभी-कभी डॉक्टर भी देते है। जो हमारे स्वास्थ्य के लिए भी लाभकारी होता है।


